{"_id":"668076e3de747dfe1905f863","slug":"uproar-by-hindu-organizations-over-marriage-with-a-youth-from-non-community-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-126032-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गैर समुदाय के युवक से शादी पर हिंदू संगठनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गैर समुदाय के युवक से शादी पर हिंदू संगठनों का हंगामा
विज्ञापन
विरोध में कोतवाली में करीब एक घंटे तक हंगामा किया, सीओ को सौंपा ज्ञापन
चीनी मिल के अध्याशी से मिलकर युवती के परिवार को मिल परिसर से हटाने की भी मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। द्वारिकेश चीनी मिल निवासी एक युवती के गैर समुदाय के युवक से शादी करने पर हिंदू संगठनों में रोष है। इसके विरोध में कोतवाली में करीब एक घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, चीनी मिल के अध्याशी से मिलकर युवती के परिवार को मिल परिसर से हटाने की भी मांग की।
बजरंग दल युवा शक्ति, शिवसेना, हिन्दू राष्ट्र सेना, अखिल भारतीय महासभा, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं ने परिवार के लोगों के युवती के विवाह की सहमति जताने पर भी रोष जताया। सूचना पर पहुंचे सीओ सर्वम सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहना था कि वह किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीओ ने कार्रवाई की आश्वासन दिया।
इसके बाद हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने द्वारिकेश चीनी मिल के अध्याशी से मिलकर युवती के परिवार को मिल परिसर से हटाने तथा बर्खास्त कराने की मांग की। महिला कार्यकर्ता युवती से मिलवाने की बात पर अड़ गई। करीब एक घंटे तक इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में तर्क वितर्क होता है। अध्याशी एसपी सिंह ने संगठनों की मांग अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके निर्देश पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके महिला कार्यकर्ता सेवा भारती की जिलाध्यक्ष शोभा शर्मा, शशी, कमलेश, गीता देवी व ममता शर्मा, शिवसेना जिलाप्रमुख संजय राणा, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डाक्टर एनपी सिंह, राजीव शर्मा, नीरज शर्मा, महेन्द्र, ब्रह्मदत्त शर्मा, राकेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, आनंद प्रकाश अंशुल आर्य आदि उपस्थित रहे।