{"_id":"66fb324e2df92304bf093c84","slug":"uproar-and-demonstration-in-protest-against-rejection-of-prescription-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-132351-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पर्चे खारिज करने के विरोध में सड़क से जेल तक हंगामा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पर्चे खारिज करने के विरोध में सड़क से जेल तक हंगामा, प्रदर्शन
विज्ञापन
स्योहारा में थाने के बाहर धरने पर बैठे किसान संवाद
बिजनौर। गन्ना समिति के चुनाव में डेलीगेट पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों के खारिज होने का मामला तूल पकड़ रहा है। पर्चे खारिज करने के विरोध में सोमवार को सड़क से लेकर जेल तक किसानों का दिनभर हंगामा चलता रहा।
भाकियू के बैनर तले दो दिनों से बिजनौर गन्ना समिति में धरना प्रदर्शन चल रहा था। सोमवार को इन्होंने जगह बदलते हुए कलक्ट्रेट में डेरा जमा लिया। करीब दो बजे तक जब कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो किसान तहसील की तरफ कूच कर गए। जिन्होंने तहसील के सामने मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम अवनीश कुमार और सीओ सिटी संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने किसानों को समझाने का प्रयास किया कि नियमानुसार पर्चे निरस्त किए गए हैं। मगर किसानों का आरोप था कि डेलीगेट पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन सत्ता के दबाव में निरस्त किए गए हैं। जिससे चहेते उम्मीदवारों के लिए चुनाव का मैदान खाली हो जाए।
विज्ञापन
किसानों ने चुनाव में जमकर धांधली किए जाने का आरोप लगाया। उधर, पुलिस ने किसी तरह से किसानों को सड़क से हटा दिया। जिसके बाद किसानों ने जेल भरो आंदोलन का ऐलान करते हुए जेल की तरफ कूच कर दिया। जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जेल के गेट पर पहुंचकर किसानों ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठाई। काफी देर तक जद्दोजहद चलती रही।
जिलाध्यक्ष ने ऐलान किया कि अब किसान हर थाने पर गिरफ्तारी देगा। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनखड़, रामावतार सिंह, विजय पहलवान, सुनील प्रधान, मुकेश कुमार, गजेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, विजय चौधरी, ऋषिपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संदीप त्यागी, बलजीत सिंह, मुकुल गोवर्धन, अमित बालियान, मुनेश कुमार, तिलक राम, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।