फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Vishal of Bijnor became Hamza after going to Kashmir, got Kalma studied in Ganderbal district

UP: बिजनौर का विशाल कश्मीर जाकर बना हमजा, गांदरबल जिले में पढ़वाया कलमा, पिता ने दर्ज कराई FIR

Mon, 18 May 2026 07:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 18 May 2026 07:52 PM IST
सार

Bijnor News: यूपी के बिजनौर जिले के गांव खानजहांपुर बहादर निवासी विशाल तीन साल पहले कश्मीर में एक सैलून पर काम करने गया था। पिता का आरोप है कि वहां उसका जबरन धर्म बदलवाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP: Vishal of Bijnor became Hamza after going to Kashmir, got Kalma studied in Ganderbal district
कश्मीर में विशाल (माला पहने)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में सैलून पर काम कर रहे बिजनौर के विशाल ने अपना मजहब बदल लिया है। उसे गांदरबल जिले की मरकजी जामिया मस्जिद में कलमा पढ़वाया गया। बिजनौर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जाएगी कि उसने खुद अपनी मर्जी से मजहब बदला है या जबरन बदलवाया गया है। 
विज्ञापन

 

पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह को संग लेकर सोमवार को गांव खानजहांपुर बहादर निवासी कृष्ण कुमार एसपी से मिले। कृष्ण कुमार की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया कि गांव काजीवाला के वसीम के साथ उनका बेटा विशाल कश्मीर में तीन साल पहले सैलून पर काम करने गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अब 15 मई को विशाल का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। साजिश के तहत धर्म बदलवाने का आरोप लगाया। एसपी ने तुरंत ही जांच सीओ सिटी को सौंप दी। जांच के बाद सोमवार शाम काजीवाला निवासी वसीम और अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
 
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर खुला राज
धर्म बदलवाने की प्रक्रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जोकि कश्मीर के गांदरबल जिले की मरकजी जामिया मस्जिद की है। इसमें मौलवी विशाल को कलमा पढ़वा रहे हैं और उसको नया नाम मोहम्मद हमजा दे दिया गया। मस्जिद से बाहर निकलने की भी दूसरी वीडियो में विशाल के गले में फूल मालाएं पड़ी हैं और साथ में चलने वाले लोग खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर आने के बाद विशाल के पिता ने उसे फोन किया तो बोला कि मैं अब तुमसे बहुत दूर जा चुका है, अब मुझे हिंदू धर्म में नहीं आना।
 

पिता का आरोप, विशाल को किया गया मजबूर
कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके बेटे विशाल को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया है। उसने अब कुपवाड़ा में विलाल पठान के साथ साझेदारी में सैलून खोला था। इससे पहले वह श्रीनगर में काम कर चुका था। पिछले डेढ़ साल से कुपवाड़ा में ही था। बताया कि मार्कशीट के हिसाब से उसकी उम्र 17 साल चार महीने हैं, जबकि आधार कार्ड में 20 साल है।


 

13 दिन पहले आया था गांव
बताया गया कि विशाल पांच मई को अपने गांव आया था। घर वालों ने शादी के लिए कहा तो तैयार हो गया, छह मई को वह परिवार के साथ लड़की देखने भी गया था। मगर सात मई को वह फिर से कश्मीर चला गया और आठ मई को उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

ये भी देखें...
Bijnor: कालागढ़ रेंज के धारा सोत में मिला बाघ का शव, पोस्टमार्टम से नहीं पता चला मौत का कारण, विसरा बरेली भेजा
 

पांच महीने से बदल गया था व्यवहार
कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले वह घर पर पैसा भी भेज देता था। मगर अब चार पांच महीने से उसका व्यवहार बदल गया था। अब वह फोन पर बातों ही बातों में झगड़ने लगता था।

ये बोले सीओ
धर्म परिवर्तन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
- संग्राम सिंह, सीओ सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed