{"_id":"690a1407f7b5d5742c00ea31","slug":"up-there-will-be-no-documents-in-the-entire-state-for-four-days-know-what-are-the-dates-2025-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पूरे प्रदेश में चार दिन तक नहीं होंगे बैनामे, जान लें क्या हैं तारीख, नहीं तो हो जाएंगे परेशान; ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूरे प्रदेश में चार दिन तक नहीं होंगे बैनामे, जान लें क्या हैं तारीख, नहीं तो हो जाएंगे परेशान; ये है वजह
Tue, 04 Nov 2025 09:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 04 Nov 2025 09:07 PM IST
सार
Bijnor News: सभी उपनिबंधक कार्यालयों में आठ से 11 नवंबर तक सर्वर बदलने का काम चलेगा। इस दौरान रजिस्ट्री संबंधी प्रक्रिया पूरी तरह ठप रहेगी। बताया जा रहा है कि सर्वर बदलने के बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बिजनौर जिले समेत पूरे उत्तर प्रदेश में आठ से 11 नवंबर तक रजिस्ट्री (उपनिबंधक) कार्यालयों में कोई भी कार्य नहीं होगा। इस अवधि में बैनामा, दस्तावेज़ पंजीकरण या किसी प्रकार की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह ठप रहेगी। शासन स्तर से सर्वर बदलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसके चलते ऑनलाइन सिस्टम चार दिन तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
एआईजी स्टांप आशुतोष जोशी ने बताया कि सर्वर परिवर्तन के दौरान तकनीकी परीक्षण भी किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से सभी कार्यालयों का कार्य सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि सर्वर अपग्रेड होने से आगे बेहतर और तेज रजिस्ट्री प्रक्रिया संभव होगी। रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में कार्यालय न आएं और अपने दस्तावेज़ संबंधी कार्य 12 नवंबर के बाद कराएं, ताकि असुविधा से बचा जा सके। पूरे प्रदेश में ही उपनिबंधक कार्यालयों में रजिस्ट्री का काम नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि सर्वर अपग्रेड होने से आगे बेहतर और तेज रजिस्ट्री प्रक्रिया संभव होगी। रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में कार्यालय न आएं और अपने दस्तावेज़ संबंधी कार्य 12 नवंबर के बाद कराएं, ताकि असुविधा से बचा जा सके। पूरे प्रदेश में ही उपनिबंधक कार्यालयों में रजिस्ट्री का काम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ये कार्यालय रहेंगे बंद
-उपनिबंधक कार्यालय बिजनौर
-उपनिबंधक कार्यालय नगीना
-उपनिबंधक कार्यालय नजीबाबाद
-उपनिबंधक कार्यालय धामपुर
-उपनिबंधक कार्यालय चांदपुर
बंद अवधि: 8 से 11 नवंबर 2025
कार्य शुरू होगा: 12 नवंबर 2025 से
-उपनिबंधक कार्यालय बिजनौर
-उपनिबंधक कार्यालय नगीना
-उपनिबंधक कार्यालय नजीबाबाद
-उपनिबंधक कार्यालय धामपुर
-उपनिबंधक कार्यालय चांदपुर
बंद अवधि: 8 से 11 नवंबर 2025
कार्य शुरू होगा: 12 नवंबर 2025 से