फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: The preachers of Arya Samaj got Seema Haider purified by the yagya and Hawan

UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात

Tue, 22 Aug 2023 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Aug 2023 11:13 AM IST
सार

बिजनौर से सचिन और सीमा हैदर के गांव पहुंचे आर्य समाज प्रचारकों ने सीमा हैदर के शुद्धिकरण के लिए यज्ञ और हवन कराया। इस दौरान सचिन और सीमा के परिजन भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
UP: The preachers of Arya Samaj got Seema Haider purified by the yagya and Hawan
सचिन व सीमा के साथ आर्यसमाज प्रचारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के आर्य समाज से जुड़े तीन प्रचारकों ने सचिन और सीमा हैदर के गांव पहुंचकर यज्ञ व हवन कराकर सीमा का शुद्धिकरण कराया। इस दौरान सचिन और सीमा के परिजन भी मौजूद रहे। वहीं सचिन और सीमा ने प्रचारकों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद के जलीलपुर से आर्य समाज के तीन प्रचारकों की टीम सोमवार को सचिन के गांव पहुंची और यहां यज्ञ व हवन कराया। इस यज्ञ का मकसद सचिन की पाकिस्तानी पत्नी सीमा हैदर का शुद्धिकरण कराना था।
विज्ञापन

UP: The preachers of Arya Samaj got Seema Haider purified by the yagya and Hawan
सचिन व सीमा के साथ आर्यसमाज प्रचारक - फोटो : अमर उजाला

गांव रवाना निवासी आर्य समाज के प्रसिद्ध प्रचारक महाशय कल्याण सिंह ने बताया सोमवार को जिला गौतमबुद्धनगर नगर के गांव रबूपुरा में सचिन मीणा के घर जाकर पाकिस्तान से भारत आई सचिन की पत्नी सीमा हैदर का शुद्धिकरण कराया।

आर्य समाज के प्रचारक कुलदीप विद्यार्थी ने शुद्धि यज्ञ किया। महाशय कल्याण सिंह आर्य ने आशीर्वाद दिया। यज्ञ की व्यवस्था विनीत गिरी ने की। यज्ञ में परिवार के सभी लोगों ने बैठ कर आहुति दी। महाशय कल्याण सिंह आर्य ने बताया सीमा हैदर ने कहा कि मुझे भारत और भारतीय संस्कृति बेहद पसंद आई। यहां लोग भी अच्छे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed