{"_id":"68c26f9145d93c18f70f78e2","slug":"up-sub-inspector-chandrapal-singh-found-dead-under-suspicious-circumstances-at-bijnor-women-police-station-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर के महिला थाने में दरोगा चंद्रपाल सिंह की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर के महिला थाने में दरोगा चंद्रपाल सिंह की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
Thu, 11 Sep 2025 12:13 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:13 PM IST
सार
बिजनौर महिला थाने में तैनात दरोगा चंद्रपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर एसपी सिटी पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बिजनौर में महिला दरोगा की संदिग्ध मौत्
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के महिला थाने में तैनात दरोगा चंद्रपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बरेली निवासी चंद्रपाल सिंह वर्तमान में बदायूं में रह रहे थे। उनकी तैनाती बिजनौर के महिला थाने में थी। सोमवार को उनकी मौत की खबर मिलते ही मौके पर एसपी सिटी संजीव वाजपेई पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: नेपाल हिंसा से ठप हुआ मेरठ का कारोबार, 20 करोड़ से अधिक की सप्लाई प्रभावित, बॉर्डर पर फंसे ट्रक
विज्ञापन
कारण अभी स्पष्ट नहीं
महिला थाना परिसर में फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए बुलाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। इस घटना से पुलिस महकमे में गहन शोक और चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन