फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: SP supporter arrested for making indecent remarks on BJP candidates death

UP: BJP प्रत्याशी की मौत पर अभद्र टिप्पणी करने वाला सपा समर्थक गिरफ्तार, लिखा था-शेरनी ने किया भेड़िए का शिकार

Sun, 21 Apr 2024 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Apr 2024 05:43 PM IST
सार

मुरादाबाद से सपा उम्मीदवार का समर्थक अभद्र टिप्पणी में गिरफ्तार लिया गया है। आरोपी ने भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश की मौत को लेकर टिप्पणी कर दी थी। 

विज्ञापन
UP: SP supporter arrested for making indecent remarks on BJP candidates death
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद से सपा उम्मीदवार पूर्व विधायक रुचि वीरा के समर्थक को बिजनौर पुलिस ने अशोभनीय और भड़काऊ टिप्पणी में गिरफ्तार किया है। जिस पर कुंवर सर्वेश की मौत को लेकर व्हाट्स एप स्टेटस पर अपशब्दों के इस्तेमाल करने का आरोप है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी भड़काऊ पोस्ट के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने किरतपुर निवासी अंशुल राजपूत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि बिजनौर के गांव झलरा के रहने वाले फैजान मलिक पुत्र शैफुल्ला ने अपने व्हाट्स एप पर एक स्टेटस लगाया।
विज्ञापन

स्टेटस में लिखा गया, शेरनी ने भेड़िए का शिकार कर लिया और मुरादाबाद के अंदर शेरनी का जलवा छा गया। आरोप है कि कुंवर सर्वेश का आकस्मिक निधन पर जश्न के रुप में अपशब्दों का प्रयोग किया। बता दें कि पकड़ा गया आरोपी फैजान मलिक बिजनौर से पूर्व विधायक और मुरादाबाद से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं रुचि वीरा का समर्थक है।

मुरादाबाद से सपा उम्मीदवार के लिए ही शेरनी शब्द का संबोधन किया गया। शहर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पहले भी भड़काऊ पोस्ट के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed