UP: बिजनौर के पूर्व विधायक गाजी को पुलिस ने भेजा नोटिस, इस मामले में किया गया तलब
बिजनौर के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नोटिस भेज कर तलब किया है।
विस्तार
बिजनौर के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नोटिस भेज कर तलब किया है। उनसे जेल में पूर्व विधायक शाहनवाज राना से मिले मोबाइल के मामले में जानकारी ली जाएगी। पुलिस ने गाजी से पूछे जाने वाले सवालों की सूची तैयार की है।
पांच दिसंबर 2024 को पूर्व सांसद कादिर राना की फैक्टरी में जीएसटी टीम ने पहुंच कर कार्रवाई शुरू की थी। इसी दौरान पूर्व विधायक शाहनवाज राना मौके पर पहुंच गए। उन पर जीएसटी की महिला अधिकारी ने अभद्रता, जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने इसके चलते पूर्व विधायक को पकड़ा था, उसके बाद उनके बेटे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ।
इस मामले में पूर्व विधायक को भी आरोपी बनाया था। दोनों मामलों में पूर्व विधायक जेल में बंद थे। जीएसटी वाले मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी। धोखाधड़ी वाले मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली थी।
इसी बीच 25 मार्च की रात में जेल में उसने मोबाइल बरामद किया गया। जेलर राजेश कुमार ने नई मंडी कोतवाली में धमकी व अभद्रता, मोबाइल बरामद होने का मुकदमा पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज कराया था। इसके बाद पूर्व विधायक को चित्रकूट जेल भेज दिया गया।
बिजनौर के पूर्व विधायक के नौकर के नाम से जारी है सिम
पुलिस की जांच में चौकाने वाली बात सामने आई, जो मोबाइल पूर्व विधायक से मिला था, उसमें बिजनौर के पूर्व विधायक और शाहनवाज राना के समधि मोहम्मद गाजी के नौकर शेरकोट निवासी आमिर के नाम था।
आमिर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने यह सिम पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी को दिया था। उसे जमानत पर छोड़ने के बाद अब पूर्व विधायक को पुलिस ने नोटिस भेजकर तलब किया है। पुलिस का कहना है कि पूर्व विधायक शाहनवाज को मोबाइल पेशी के दौरान दिया गया था।