फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Police bullying in Bijnor, inspector dragged old man to police station, video goes viral

UP: बिजनौर में पुलिस की दबंगई, गर्दन पकड़ी, फिर घसीटते हुए बुजुर्ग को थाने ले गया दरोगा, वीडियो वायरल

Wed, 07 Feb 2024 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Feb 2024 01:56 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में संयुक्त किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष और पुलिस में नोकझोंक हो गई। थाने में चेतावनी पत्र लगाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए दरोगा ने बुजुर्ग से अभद्रता की और थाने ले गई।

विज्ञापन
UP Police bullying in Bijnor, inspector dragged old man to police station, video goes viral
बिजनौर पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थाने में महापंचायत का चेतावनी पत्र लगाने को लेकर संयुक्त किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष और पुलिस में नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने थाने के बाहर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया और संगठन के जिलाध्यक्ष को गैर जमानती वारंट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरन बिजनौर पुलिस ने दबंगई दिखाते हुए जिलाध्यक्ष छतरसिंह के साथ बदसलूकी की। इसका एक वीडियो बुधवार को वायरल हो गया।

विज्ञापन


नांगल थाने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मजदूर के संगठन के जिलाध्यक्ष छतर सिंह और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। किसान संगठन के लोगों ने नांगल पुलिस को चेतावनी देते हुए 15 फरवरी को थाने पर महापंचायत करने का एलान कर दिया।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष छतर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने में महापंचायत करने का चेतावनी पत्र लगाने का प्रयास किया। मंडावली थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह और पुलिसकर्मियों ने जिलाध्यक्ष को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और किसान संगठन के लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जिलाध्यक्ष छतर सिंह को पकड़कर हिरासत में ले लिया और अन्य किसानों को लाठी फटकार कर खदेड़ दिया।

नांगल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि संयुक्त किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष छतर सिंह के खिलाफ कोतवाली शहर पुलिस के पास गैरजमानती वारंट है, जिसमें पुलिस को उनकी तलाश थी। उन्हें हिरासत लेकर बिजनौर पुलिस को सौंपा गया है।

बुधवार को इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो गया, इसमें दरोगा बुजुर्ग को पहले बाजू से पकड़ता है फिर गर्दन से पकड़कर घसीटते हुए थाने ले गया। 

जिलाध्यक्ष की पुत्री ने एसपी को लिखा पत्र
कोतवाली शहर के गांव आसपुर नवादा निवासी प्रियंका देशवाल ने एसपी को पत्र लिखकर नांगल पुलिस पर धरना दे रहे किसानों को जबरन लाठी डंडों से खदेड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही जिलाध्यक्ष छतर सिंह को थानाध्यक्ष अशोक कुमार और एक दरोगा द्वारा घसीट कर ले जाने व मारपीट करने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

प्रियंका देशवाल का कहना है कि उसकी कृषि भूमि नांगलसोती के मौजा शाहपुर जसरथ उर्फ पूंडरी में है। कुछ लोगों ने उनके नलकूप का पाइप, मोटर आदि चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर पिता और संगठन कार्यकर्ता शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed