{"_id":"66db24d908f49cfcd200417b","slug":"up-news-we-will-raise-our-daughter-s-illegitimate-child-what-did-the-villagers-said-2024-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बेटी के नाजायज बच्चे को हम पालेंगे, दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता ने ये कहा तो क्या बोले गांव वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बेटी के नाजायज बच्चे को हम पालेंगे, दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता ने ये कहा तो क्या बोले गांव वाले
Sat, 07 Sep 2024 02:09 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:09 AM IST
सार
बिजनौर की 15 साल की किशोरी ने दुष्कर्म के बाद एक बालक को जन्म दिया है। पीड़िता के मां-बाप का कहना है कि वे किसी को भी इस बच्चे को गोद नहीं देंगे।
विज्ञापन
विस्तार
बिजनौर की दुष्कर्म पीड़िता ने मेरठ के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता की मां और पिता ने कहा कि वह बच्चे को खुद को खुद पालेंगे। किसी को गोद नहीं देंगे। जो उनके भगवान ने उनके नसीब में लिखा था, वह कोई नहीं मिटा सकता। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। वहीं माता-पिता के इस फैसले को गांव के लोगों का भी साथ मिला। उन्होंने उनकी सराहना की।
विज्ञापन
भावुक हुए परिजन, बोले दुष्कर्मी को सजा मिले
पुलिस ने जब बच्चे को परिजनों की मौजूदगी में पीड़िता को सौंपा, तो सभी भावुक थे। हर कोई यही कह रहा था कि दोषी को कड़ी सजा मिले। इसमें इस नन्हीं जान की क्या गलती है। हम इसका पालन-पोषण करेंगे।

बोली दुष्कर्म पीड़िता, घर वालों को पहले ही बता देती तो अच्छा होता
दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजनों को घटना को लेकर बहुत सदमा पहुंचा है। दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि वह घटना के बारे में तभी अपने परिजनों को बता देती तो आज उसे यह दिन ना देखना पड़ता। पीड़िता के परिजनों ने नवजात शिशु को खुद पालने की बात कही है।

ये है मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ माह पहले गांव के ही व्यक्ति ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। हैरान करने वाली बात है कि साढ़े आठ माह तक किशोरी ने घटना के बारे में अपने परिजनों को जानकारी नहीं दी। बल्कि डर के मारे घटना को छुपाने का प्रयास करती रही।
जब परिजनों ने किशोरी की हालात देख उसका अल्ट्रासाउंड कराया, तो शिशु के गर्भ में होने का पता चला। परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने किशोरी से जब सख्ती से जानकारी की तो उसने सब कुछ बता दिया। परिजन दंग रह गए। उन्होंने 27 जुलाई 2024 को गांव के व्यक्ति को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 28 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, अब वह जेल में है।
उधर जब पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराना चाहा तो डॉक्टर ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के एक अस्पताल में 25 अगस्त 2024 को दुष्कर्म पीड़िता ने नवजात को जन्म दिया। 12 दिन बाद पुलिस ने शिशु को शुक्रवार को पुलिस कोतवाली में दुष्कर्म पीड़िता, उसकी मां और पिता व अन्य परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।

आरोपी को कठोर सजा दिलाने का करेंगे प्रयास : पुलिस
विवेचना अधिकारी महिला पुलिस इंस्पेक्टर रीता कुमारी ने भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ कठोर सजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ताकि कोई भी व्यक्ति किसी किशोरी के साथ इस प्रकार की दुष्कर्म की घटना को अंजाम न दे सके।