{"_id":"61153161e90e6f786b649b6b","slug":"up-news-two-youth-including-nephew-of-bjp-district-president-has-killed-in-car-accident-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: तालाब में पलटी कार, भाजपा जिलाध्यक्ष के भांजे समेत दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: तालाब में पलटी कार, भाजपा जिलाध्यक्ष के भांजे समेत दो युवकों की मौत
Thu, 12 Aug 2021 08:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 12 Aug 2021 08:04 PM IST
सार
बिजनौर में एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। इस हादसे में भाजपा के जिलाध्यक्ष के भांजे और वायुसेना के कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजनौर में तालाब में गिरी कार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद के धामपुर क्षेत्र के गांव बसेड़ा कुंवर में अनियंत्रित कार तालाब में पलट जाने से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में मुरादाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कांठ निवासी भांजा रोहित कुमार चौहान (23 वर्ष) और धामपुर थाने के गांव सलेम सराय निवासी मनु प्रताप सिसौदिया (24 वर्ष) शामिल हैं। मनु प्रताप सिंह वायु सेना में एयरक्राफ्ट मैन के पद पर गुजरात के नालिया में तैनात बताया गया है।
विज्ञापन
धामपुर की टीचर्स कॉलोनी निवासी राजपाल सिंह मुरादाबाद में भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। मुरादाबाद के कांठ निवासी उनका भांजा रोहित कुमार चौहान (23) पुत्र भोपाल सिंह उनके यहां रहकर लक्ष्य कॉलेज में पढ़ाई करता था। बुधवार शाम वह धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेम सराय निवासी मनु प्रताप सिंह सिसौदिया के साथ कार से गांव बसेड़ा कुंवर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 11:30 बजे दोनों लौट रहे थे। गांव के बाहर निकलने पर तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। आसपास के लोगों ने उन्हें कार से निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मनु को धामपुर में ही सरकारी अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मनु का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
कोतवाल क्राइम राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि रोहित की मौत मुरादाबाद में हुई है, इसलिए वहीं उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।