{"_id":"61ee63f0dabaef075e38d069","slug":"up-news-truck-accident-in-bijnor-and-one-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: एक घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा रहा युवक, भयावह मंजर देख कांप गई लोगों की रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: एक घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा रहा युवक, भयावह मंजर देख कांप गई लोगों की रूह
Mon, 24 Jan 2022 02:01 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:01 PM IST
सार
बिजनौर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक युवक बाइक सहित ट्रक के नीचे फंस गया। युवक करीब एक घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
युवक को ट्रक के नीचे से निकालते पुलिकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जाको राखे साइयां मार सके ना कोई...। यह कहावत उस वक्त चरितार्थ हो गई, जब ट्रक के नीचे फंसा युवक एक घंटे बाद भी जिंदा निकल आया। हालांकि पहिए के नीचे पैर फंसा होने के कारण उसे चोट आई है।इसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण
विज्ञापन
बताया गया कि रविवार देर रात लगभग नौ बजे मालती नगर कॉलोनी में रहने वाला 30 वर्षीय आदित्य बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ-पौड़ी हाईवे रोड पर मित्तल पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक के नीचे बाइक सहित जा घुसा। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रक रोक दिया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
वहीं लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को ट्रक के नीचे से निकाला। युवक को ट्रक से निकालने में करीब एक घंटे का वक्त लगा। हालांकि युवक के पैर में गंभीर चोट लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नाम से वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज को किया जा रहा भ्रमित, ये है मामला