फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: The attack on police team by many people in Village of Bijnor

मोबाइल चोरी: जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दरोगा का मोबाइल छीना और फिर...

Mon, 07 Jun 2021 02:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Jun 2021 02:38 PM IST
सार

चोरी घटना के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान सरकारी कागजात भी फाड़ दिए और दरोगा का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटककर मारा। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
UP News: The attack on police team by many people in Village of Bijnor
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव तिमरपुर में मोबाइल गुम होने की शिकायत पर पुलिस पहुंची। इस दौरान टीम पर हमला कर दिया गया। बताया गया कि इस मामले में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


पुलिस सोमवार को इस मामले में जांच करने पहुंची थी। इसी दौरान हमला किया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला व उसके परिजनों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की। इसके बाद पुलिस कर्मियों से बदसलूकी करते हुए सरकारी कागजात फाड़ डाले। यही नहीं दरोगा संदीप कालरा का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में तीन महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ये था मामला
गांव तिमरपुर निवासी ओमप्रकाश की पुत्री शिवानी ने आवास विकास चौकी में आकर सूचना दी कि उसका मोबाइल कहीं गिर गया है। दरोगा संदीप कालरा, पुलिसकर्मी अमित गिरी व होमगार्ड सोगेंद्र को साथ लेकर गांव तिमरपुर शिवानी के मकान के पास पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शिवानी और उनके परिजन यह कहकर पुलिस से भिड़ गए कि उनके मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दौरान परिजन लाठी-डंडे लेकर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने दरोगा के हाथ से मोबाइल छीनकर पटक दिया और पुलिसकर्मियों के सरकारी कागज फाड़ दिए। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई व मारपीट भी की गई। वहीं दरोगा की वर्दी फाड़कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में शिवानी, उसके पिता ओमप्रकाश, भाई शिवराज, शिवानी की मां, बड़ी बहन व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed