{"_id":"66e19bfa9f76816c43024453","slug":"up-news-terror-of-leopard-leopard-entered-the-house-by-climbing-the-wall-again-bloodshed-happened-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजनौर में तेंदुए का आतंक... दीवार फांदकर घर में घुसा तेंदुआ, फिर हुआ खूनखराबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजनौर में तेंदुए का आतंक... दीवार फांदकर घर में घुसा तेंदुआ, फिर हुआ खूनखराबा
Wed, 11 Sep 2024 07:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 11 Sep 2024 07:06 PM IST
सार
बिजनौर में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। कभी वह इंसानों पर हमला कर रहा है, तो कभी घर में घुसकर जानवरों को निशाना बना रहा है। वन विभाग के तमाम उपाय नाकाम साबित होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Leopard attacked a man
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बढ़ापुर के ग्राम गोपीवाला में एक गुलदार (तेंदुआ) रईस अहमद के घर में घुस आया और बकरियों पर हमला कर दिया। गुलदार ने एक बकरे को मार दिया और उसका कुछ मांस खाकर भाग गया। उधर, ग्राम भोजावाला में कोमल सिंह के घर के बाहर बंधी बछिया को भी गुलदार ने हमला कर मार डाला। एक अन्य ग्रामीण बलवीर सिंह के कटरे को हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर साहूवाला वन रेंज की टीम ग्राम भोजावाला पहुंची और पिंजरा लगाने की तैयारियों में लग गई।
विज्ञापन
झालू के जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाते वनकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
बछिया को मारकर खा गया तेंदुआ
झालू स्थित गोलबाग के जंगल में आजेंद्र सिंह की पशुशाला में गुलदार ने बछिया पर हमला कर दिया। उसे खाने के बाद वह वहां से चला गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के पगचिह्न की जांच कर पिंजरा लगाया है।

तेंदुए से भाई को बचाने वाले अशरफ को 21 हजार का चेक देकर सम्मानित करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
भाई के लिए गुलदार से भिड़ने वाले अशरफ को किया सम्मानित
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बहादुरी और साहस के लिए अशरफ को सम्मानित किया। गुलदार से भिड़कर अपने भाई को बचाने वाले अशरफ को रेडक्रॉस सोसायटी से 21 हजार रुपये का चेक दिया। चांदपुर के गांव सैदपुर उर्फ नाईपुरा निवासी 18 वर्षीय अशरफ पुत्र जाहिद ने गन्ने के खेत में घुसकर अपने भाई यासिफ की गुलदार से जान बचाई थी।

गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत
नूरपुर में अमरोहा मार्ग स्थित झंडा चौक के पास जंगल में बुधवार को गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खेत से चारा काटने गए फुरकान और अन्य लोगों को राजीव के गन्ने के खेत की मेढ़ पर गुलदार सोता दिखाई दिया। दबे पांव ग्रामीण गांव लौट आए। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा और ड्रोन कैमरों की मदद से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। उधर, धामपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप गुलदार ने एक गीदड़ को अपना निवाला बना लिया।

महाविद्यालय की दीवार पर बैठा दिखा गुलदार
गांव जलालपुर भूड़ निवासी लटूर सिंह हल्दौर के रजनीश प्रताप सिंह महाविद्यालय में सुरक्षाकर्मी है। मंगलवार शाम गुलदार चारदीवारी पर बैठा देख उसके होश उड़ गए। उसने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई और कॉलेज प्रबंधक को सूचना दी। वन रेंजर महेश गौतम टीम के साथ पहुंचे और जांच की। उन्होंने रजनीश प्रताप सिंह महाविद्यालय, जीएसएन इंटरनेशनल स्कूल में गुलदार से बचाव संबंधी पोस्टर चस्पा किए। बच्चों ने वन रेंजर से गुलदार से बचाव संबंधी जानकारी ली। वन रेंजर ने बच्चों को टोली बनाकर जाने आदि के टिप्स दिए।