गजब हाल: सफाई कर्मचारी बना 'डॉक्टर', मरीज का इलाज करते कैमरे में कैद, खूब वायरल हो रहा लापरवाही का ये मामला
Bijnor News : यूपी के बिजनौर जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।जिले के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की जगह सफाई कर्मचारी ने ही मरीज का इलाज कर दिया। इस बड़ी लापरवाही का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विस्तार
बिजनौर में मेडिकल अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अस्पताल के वार्ड में सफाई कर्मचारी मरीज का इलाज कर रहा है। जिसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सफाई कर्मचारी वार्ड में भर्ती मरीज को लगी ड्रिप में इंजेक्शन लगा रहा है।
मेडिकल अस्पताल के वार्ड का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो में एक सफाई कर्मचारी वार्ड में भर्ती मरीज का इलाज करते हुए दिखाई दे रहा है। जिससे साफ पता चल रहा है कि मरीज के स्वास्थ्य को लेकर विभाग कितना सतर्क है।
यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात
बता दें कि वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल करने का काम स्टाफ नर्स का होता है। मगर यहां स्टाफ नर्स की जगह सफाई कर्मचारी इलाज कर रहे हैं। हेड नर्स पुष्पा निगम का कहना है कि यह मामला रविवार का है। स्टाफ नर्स बोतल में इंजेक्शन लगाने के लिए भर रही थी। इस दौरान एक अन्य मरीज की ड्रिप रुक गई। दूसरे मरीज को वह देखने गई, इस दौरान सफाई कर्मचारी ने बोतल में इंजेक्शन लगा दिया। स्टाफ नर्स और सफाई कर्मचारी की वार्ड से ड्यूटी हटा दी गई है।
यह भी पढ़ें: पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान