फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Sanawwar Hussain was posing as priest Shivmanath in the temple, this is how the truth was exposed

UP News: मंदिर में पुजारी शिवमनाथ बनकर रह रहा था सनव्वर हुसैन, ऐसे खुली पोल, चौंक गए लोग

Tue, 10 Sep 2024 05:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 10 Sep 2024 05:04 PM IST
सार

बिजनौर में मंदिर में पुजारी के रूप में काम कर रहे सनव्वर हुसैन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके पीछे उसका क्या मकसद था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UP News: Sanawwar Hussain was posing as priest Shivmanath in the temple, this is how the truth was exposed
पुजारी शिवमनाथ बनकर रह रहा पकड़ा गया सनव्वर हुसैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेरकोट क्षेत्र के गांव तिपरजोत में पुजारी बनकर रह रहे मुस्लिम व्यक्ति की पोल ग्रामीणों ने खोल दी। सनव्वर हुसैन मंदिर में पुजारी शिवमनाथ बनकर रह रहा था। जब लोगों ने उसकी आईडी देखी तो सब हैरत में पड़ गए। 
विज्ञापन

 

गांव के प्रधान पति नत्थू सिंह, चमन सिंह, गोलू , रामौतार सिंह, बंटी, मेघराज सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव में स्थित शिव मंदिर में पिछले छह माह से भगवा चोला पहनकर पुजारी शिवमनाथ रह रहा था। पिछले दिनों गांव के लोगों को उस पर शक हुआ, तो ग्रामीणों ने उससे आईडी दिखाने को कह दिया। पहले तो वह टालमटोल करता रहा, लेकिन ग्रामीणों ने सख्ती की तो आधार कार्ड पर उसका नाम सनव्वर हुसैन पुत्र अफसर अली लिखा था। यह देखकर ग्रामीण अचंभित रह गए। सूचना पर सोमवार देर शाम पुलिस गांव पहुंची और उसे पकड़ कर थाने ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना समेत कई जगह के मंदिरों में रह चुका
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि अब तक जांच में आरोपी ने बताया है कि वह जिला रामपुर के थाना स्वार के गांव मसवासी का निवासी सन्नवर हुसैन पुत्र अफसर अली है। उसका कहना है कि साल 2018 में उसने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। नगीना समेत कई स्थानों पर मंदिर में वह रह चुका है। छह माह से इस मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था। उसके पास से जो आधार मिला है, उसें उसका नाम सनव्वर हुसैन, पिता का नाम अफसर अली, पता कुंडा, जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड लिखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन

कहीं मजारों पर अरदास, तो कहीं मंदिरों में काम करने के फोटो
ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी बने सनव्वर के पास से कई ऐसे फ़ोटो मिले हैं, जिसमें वह कभी मजार पर खड़ा अरदास कर रहा है। तो कहीं मंदिरों में भगवा चोला पहनकर काम करता नजर आ रहा है। आरोपी इससे पहले ग्राम नागरपुर खड़कसेन और नगीना क्षेत्र के कई मंदिरों में पुजारी बनकर रह चुका है।
मंदिरों में पुजारी के रूप में नहीं देंगे इजाजत: ग्रामीण
गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी हिंदू बन कर रहे तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन इस तरह से मंदिरों में पुजारी के रूप में रहने की इजाजत नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed