{"_id":"66d08f4141edc41c220c477a","slug":"up-news-gst-raid-at-the-house-of-a-big-businessman-of-bijnor-house-office-factory-searched-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजनौर के बड़े कारोबारी के यहां जीएसटी का छापा, घर-ऑफिस-फैक्टरी खंगाली, नाम जानकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजनौर के बड़े कारोबारी के यहां जीएसटी का छापा, घर-ऑफिस-फैक्टरी खंगाली, नाम जानकर चौंक जाएंगे
Thu, 29 Aug 2024 08:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 29 Aug 2024 08:40 PM IST
सार
बिजनौर के बड़े कारोबारी रामदर्शन अग्रवाल के यहां जीएसटी का छापा मारा गया। इस दौरान खलबली मची रही।
विज्ञापन
कारोबारी के यहां कार्रवाई करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रॉपर्टी डीलर और प्लाइवुड फैक्टरी के मालिक रामदर्शन अग्रवाल के यहां बृहस्पतिवार को जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने छापा मारा। टीम कारोबारी के घर, ऑफिस और फैक्टरी से जरूरी कागजात जब्त करके ले गई। माना जा रहा है कि टैक्स चोरी के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डीजीजीआई की टीम बिजनौर में कारोबारी रामदर्शन अग्रवाल के यहां पहुंची। उनके घर, फैक्टरी और ऑफिस में छापा मारा। टीम सुबह ही बिजनौर पहुंच गई थी। सिविल लाइन स्थित कार्यालय का दरवाजा बंद करके जांच की। जांच पूरी होने तक किसी को भी कार्यालय से बाहर और अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में डीजीजीआई टीम के पहुंचने की सूचना मिलने पर कारोबारी के यहां खलबली मच गई। टीम ने कारोबारी के बयान भी दर्ज किए। घंटों जांच चलने के बाद टीम जरूरी कागजात को बैग में भरकर अपने साथ ले गई। उधर, इस कार्रवाई पर टीम के सदस्यों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं, कार्रवाई के बाद कारोबारी रामदर्शन अग्रवाल का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
ये बोले अधिकारी
यह टीम बाहर से आई थी। हमें इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। न ही हमारे यहां से कोई सदस्य टीम में शामिल था।
- कृष्ण कुमार, सहायक आयुक्त, सीजीएसटी बिजनौर
यह टीम बाहर से आई थी। हमें इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। न ही हमारे यहां से कोई सदस्य टीम में शामिल था।
- कृष्ण कुमार, सहायक आयुक्त, सीजीएसटी बिजनौर