दर्दनाक: बिजनौर में करंट लगने से पांच साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पांच साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के स्योहारा में ई-रिक्शा की चार्जिंग करते एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। गांव बेरखेड़ा में शाम के समय बलवीर सैनी ने अपनी ई-रिक्शा को चार्जिंग के लिए लगा रहा था। उसके चचेरे भाई भूपेश सैनी का पांच वर्षीय पुत्र आयुष घर के बाहर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते चार्जिंग में लगे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: पहले आलीशान कोठी... अब ध्वस्त हुईं अवैध दुकानें, आंखों के सामने गरजा योगी का बुलडोजर, देखते रह गए बद्दो के करीबी, तस्वीरें
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता की। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया।
यह भी पढ़ें: याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: दोनों बेटे भी घेरे में, इंस्पेक्टर ने फैक्टरी पर चस्पा किया नोटिस, पढ़ें पूरा अपडेट