फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Five people has died in four road accident and many injured in Bijnor

हादसों का कहर: बिजनौर में चार जगह दर्दनाक हादसे, नवजात समेत पांच की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 16 Sep 2021 08:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Sep 2021 08:53 AM IST
सार

बिजनौर में 24 घंटे के भीतर चार जगह दर्दनाक हादसे हुए। इन हादसों में नवजात समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर, मृकतों के परिवारों में मचा है।

विज्ञापन
UP News: Five people has died in four road accident and many injured in Bijnor
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हादसों ने कहर बरपा दिया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चार जगह हुए हादसों में नवजात समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


हल्दौर के पास गांव पावटी और नूरपुर नहटौर मार्ग पर चक मोड़ के पास हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं, युवक और नवजात बच्चे की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पावटी में बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई, वहीं चकमोड़ के पास बाइक के ट्रक की चपेट में आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन


नहटौर थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा लाला निवासी अफजाल (28 वर्ष) पुत्र बुनियाद कार में परिजनों के साथ बिजनौर किसी कार्य से गए थे। बुधवार शाम करीब चार बजे बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर गांव पावटी के निकट कार चला रहे अफजाल को नींद की झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिसमें अफजाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार मुन्नी (48 वर्ष) पत्नी बुनियाद, रोशन (28 वर्ष) पत्नी उस्मान व उसके पुत्र ईशान (3 वर्ष), अरहान (2 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जबकि घायलों को सीएचसी हल्दौर में भर्ती कराया गया। मुन्नी व रोशन को नाजुक हालत में बिजनौर के लिए रेफर किया गया। रोशन ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

वहीं, नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लुतफीपुर निवासी दीपक की पत्नी मनीषा का नहटौर के एक निजी चिकित्सालय में प्रसव हुआ था। बच्चा पैदा होने के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को गंभीर बीमारी होने के कारण घर ले जाने के लिए कह दिया। दीपक के पिता धर्मेंद्र त्यागी अपनी बहन नहटौर क्षेत्र के गांव हमीदपुर निवासी अनीता के साथ बाइक से बच्चे को घर ले जा रहे थे। इसी दौरान नहटौर-नूरपुर मार्ग पर चक मोड़ के पास पीछे से बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। हादसे में अनीता व नवजात बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल धर्मेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

वहीं थाना हल्दौर स्थित बिजनौर-नूरपुर रोड पर ग्राम बिसांठ व नवादा के बीच बुधवार देर रात बिजनौर की तरफ से जा रहे एक अज्ञात ट्रक व स्विफ्ट कार के बीच ओवरटेक करते समय टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार सतीश (32 वर्ष) पुत्र पंतराम सिंह निवासी कस्बा थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विशाल कुमार पुत्र चन्दकरन सिंह निवासी कस्बा थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर को हल्की चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सतीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान

उधर, मंडावली थाना क्षेत्र में हाईवे-74 पर ग्राम मोहनपुर के सामने रेत से भरा डंपर सड़क किनारे खड़ा था इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने डंपर में टक्कर मार दी, जिससे डंपर चालक हसीन अहमद निवासी जाब्ता गंज नजीबाबाद घायल हो गया। वहीं हादसे से रोड पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed