फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: fifteen thousand farmers of Bijnor will be reached in mahapanchayat in Muzaffarnagar

बड़ी तैयारी: महापंचायत में बिजनौर से 15 हजार किसानों के पहुंचने का दावा, 105 बसें बुक

Fri, 03 Sep 2021 06:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Sep 2021 06:25 PM IST
सार

बिजनौर से 15 हजार किसानों के महापंचायत में शामिल होने का दावा किया गया है। किसानों के लिए बसें बुक करा दी गई हैं। इसके अलावा जिले के किसान निजी वाहनों भी महापंचायत में शामिल होने जाएंगे।

विज्ञापन
UP News: fifteen thousand farmers of Bijnor will be reached in mahapanchayat in Muzaffarnagar
महापंचायत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में बिजनौर जिले से भारी संख्या में किसान शामिल होंगे। भाकियू के पदाधिकारी इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने में लगे हैं। किसानों के लिए 105 बस बुक की गई हैं। महापंचायत में जिले के किसानों की ओर से भंडारा भी आयोजित होगा। रालोद नेता भी महापंचायत में शामिल होने का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। जिले के भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महापंचायत में अधिक से अधिक भीड़ ले जाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। हर गांव से किसानों के महापंचायत में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


नेताओं का दावा है कि महापंचायत में जिले के दस से 15 हजार किसान शामिल होंगे। यूनियन के लोगों ने मुजफ्फरनगर जाने के लिए करीब 105 बस बुक की हैं। इन बसों को जगह-जगह खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा जिले के किसान निजी वाहनों जैसे ट्रैक्टर ट्रॉली, गाड़ी, बाइक आदि से भी महापंचायत में शामिल होने जाएंगे। जिले के किसान बैराज रोड व हस्तिनापुर के नारनौर के पुल से होकर मुजफ्फरनगर जाएंगे। किसानों को एक जगह एकत्र नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेताओं का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में किसानों के एकत्र होने से सड़क पर बुरी तरह जाम लग जाएगा। किसान सुबह सवेरे से ही मुजफ्फरनगर कूच करना शुरू कर देंगे। आखिरी समय तक किसानों से संपर्क करके उनसे महापंचायत में शामिल होने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed