{"_id":"670e60679d7a84a4fe0aa52a","slug":"up-news-elephants-created-havoc-in-three-villages-of-bijnor-hundreds-of-bighas-of-crops-destroyed-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजनौर के तीन गांवों में हाथियों ने मचाया उत्पात, 20 किसानों की सैकड़ों बीघा फसल उजाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजनौर के तीन गांवों में हाथियों ने मचाया उत्पात, 20 किसानों की सैकड़ों बीघा फसल उजाड़ी
Tue, 15 Oct 2024 06:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 15 Oct 2024 06:02 PM IST
सार
किसान दिन-रात एक कर फसलों को बचाने के प्रयास में लगे हैं। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई लाभ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथियों के झुंड ने सोमवार रात हरेवली गांव रामनगर, गौसाई और भगौता के जंगलों में किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने व धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। फसलों की रखवाली के लिए बनाई गई मचान को भी तोड़ डाला। आरोप है कि वन विभाग सूचना के बाद भी कुछ नहीं कर रहा है, किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
गांव रामनगर, गौसाई और भगौता निवासी खूब सिंह, रविंद्र कुमार, मुनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, रामकिशन, कैलाश, महेंद्र सिंह, शमशाद आलम, मशकूर आलम, मोहम्मद इस्लाम, रामपाल सिंह, चेतराम सिंह, आनंद सिंह, कमल सिंह आदि किसानों की फसलों को रौंद कर नष्ट कर दिया। मचान बना रखवाली कर रहे किसान रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार रात्रि 1:00 बजे हाथियों को देखकर वह घबरा गया और मचान पर लालटेन को जलती छोड़ जान बचाकर भाग निकला। हाथियों ने उसके मचान को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान दिन-रात एक कर फसलों को बचाने के प्रयास में लगे हैं। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई लाभ नहीं हो रहा है। अधिकारियों की ओर से रात्रि में फोन तक रिसीव नहीं हो रहे हैं।
उधर, रेंजर राजेंद्र प्रताप ध्यानी का कहना है कि टीम को लगा रखा है। हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर, रेंजर राजेंद्र प्रताप ध्यानी का कहना है कि टीम को लगा रखा है। हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।