फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Block Pramukh Chunav 2021: Independent Woman Candidate Beaten Up in Bijnor And RLD Workers Ruckus in Baghpat

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: नामांकन के दौरान बवाल, बिजनौर में मारपीट, सहारनपुर में मजिस्ट्रेट की गाड़ी के आगे लेटी सपा समर्थित प्रत्याशी

Thu, 08 Jul 2021 05:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Jul 2021 05:06 PM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: बिजनौर में निर्दलीय महिला प्रत्याशी के साथ मारपीट कर दी गई। उधर, बागपत में नामांकन करने से रोकने के प्रयास का आरोप लगाते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
UP Block Pramukh Chunav 2021: Independent Woman Candidate Beaten Up in Bijnor And RLD Workers Ruckus in Baghpat
सहारनपुर में मजिस्ट्रेट की गाड़ी के आगे लेट गई सपा समर्थित प्रत्याशी बबली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आज यानी गुरुवार को 825 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन किए जा रहे हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के बिजनौर और बागपत जिले में नामांकन को लेकर मारपीट व हंगामा हुआ है। उधर, नामांकन निरस्त होने के बाद सपा समर्थित प्रत्याशी मजिस्ट्रेट की गाड़ी के आगे लेट गई।

विज्ञापन


बागपत जनपद में छपरौली ब्लॉक पद के लिए राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार अंशु ने नामांकन किया। अंशु इससे पहले भी ब्लॉक प्रमुख रही हैं। पुलिस पर नामांकन करने से रोकने के प्रयास का आरोप लगाते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया। पुलिस से उनकी जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


वहीं हालात बेकाबू न हो जाए, इसकी आशंका से एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक सिंह ने रालोद प्रत्याशी को नामांकन करने के लिए जाने दिया। वीरपाल राठी पूर्व विधायक, विकास प्रधान, चंद्रपाल हलालपुर सहित अनेक रालोद कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिजनौर के धामपुर में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कुसुम रघुवंशी और उनके समर्थकों को सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर के बाहर रोक लिया। बताया गया कि निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम व समर्थकों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान प्रत्याशी डॉ. कुसुम ने महिला समर्थकों के साथ बैंक में घुसकर जान बचाई। उनको काफी गुम चोट आई हैं।

इसके बाद पुलिस और क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा घेरे में लेकर उनका नामांकन कराया। वहीं अधिकारियों की मौजूदगी में एक युवक उनका नामांकन पत्र लेकर फरार हो गया। अब दूसरा नामांकन पत्र लेकर भरने की तैयारी चल रही है।


सहारनपुर में गंगोह ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर सपा समर्थित प्रत्याशी बबली का नामांकन निरस्त हो गया। इस दौरान प्रत्याशी बबली मजिस्ट्रेट की कार के आगे लेट गई। वहीं सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन भी वहीं सड़क पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस उन्हें समझाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed