फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Accused youths have sexual assault with a girl in village of Bijnor

Bijnor: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, पुलिस ने महिला समेत चार आरोपी दबोचे, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Wed, 07 Jun 2023 08:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Jun 2023 08:01 PM IST
सार

Bijnor News : आरोपियों ने पहले बहला-फुसलाकर किशोरी का अपहरण किया और फिर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
UP News: Accused youths have sexual assault with a girl in village of Bijnor
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के बढ़ापुर में आरोपी कपड़े दिलाने के बहाने एक किशोरी का अपहरण कर ले गए, जहां नजीबाबाद में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने अपहरण और बंधक बनाने में सहयोग करने पर एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में महिला के तीन भाई शामिल हैं। वहीं, दुष्कर्म का आरोपी महिला का पति अभी फरार है।

विज्ञापन


बढ़ापुर की रहने वाली किशोरी एक जून को लापता हो गई थी। वहीं, पीड़ित पिता ने पांच जून को अज्ञात के विरुद्ध किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस को नजीबाबाद में रहने वाली कस्बे की एक महिला पर संदेह हुआ। सोमवार को पुलिस ने नजीबाबाद में इस महिला के पते पर दबिश देकर उसके घर से किशोरी को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि इस चर्चित महिला ने अपने दो किन्नर भाइयों व एक अन्य भाई के सहयोग से किशोरी को कपड़े दिलाने का झांसा देकर व बहला फुसलाकर अपहरण किया था। इसके बाद उसे नजीबाबाद के मोहल्ला मुगलूशाह में अपने किराये के मकान में ले जाकर रखा था। महिला के पति पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके बयान दर्ज कराए। पुलिस के अनुसार, किशोरी को पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान किशोरी अपने घर जाने के लिए कहती थी तो आरोपी महिला उसे डांट दिया करती थी, साथ ही अच्छी जिंदगी जीने का लालच देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: सिर में गोली लगते ही जमीन पर गिरी महिला अधिवक्ता, हत्या से दहला इलाका, सामने आई ये वजह

पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट समेत संबंधी धाराएं बढ़ाकर किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म में शामिल व सहयोग करने वाले आरोपी कस्बा निवासी महिला मुस्कान उर्फ नाजमीन उर्फ नज्जो व उसके दो किन्नर भाई वसीम उर्फ पायल, कासिम उर्फ रुखसार और एक अन्य भाई सलमान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया, जबकि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी कस्बा साहनपुर निवासी महिला नज्जो का पति समीर उर्फ शानू अभी फरार है। पुलिस शानू की तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें: जीवा की क्राइम कुंडली: 1997 में मंत्री ब्रह्मदत्त का मर्डर, फिर अंसारी का बना राइट हैंड, बनना चाहता था डॉन

देह व्यापार में धकेलने की मंशा
मामला देह व्यापार से तो जुड़ा नहीं है, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी महिला नज्जो पहले भी एक अपराधिक मामले में जेल जा चुकी है। किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी महिला के फरार पति शानू की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed