{"_id":"69ea30257699d9793203369b","slug":"up-nephew-shot-uncle-dead-in-bijnor-surrendered-after-going-to-police-station-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या की, थाने जाकर किया सरेंडर, जमीन पर हक को लेकर वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या की, थाने जाकर किया सरेंडर, जमीन पर हक को लेकर वारदात
Thu, 23 Apr 2026 08:13 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:13 PM IST
सार
Bijnor News: गांव दादू नंगला में शानेरजा खेत में नलकूप लगवा रहा था। चाचा इशाक अहमद ने जमीन का बंटवारा न होने की बात कहते हुए विरोध किया। गुस्से में आकर शानेरजा ने चाचा को तमंचे से गोली मार दी। शानेरजा में मेरठ में आबकारी विभाग में सिपाही तैनात है।
विज्ञापन
इशाक की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव दादू नंगला में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे भतीजे शानेरजा ने चाचा इशाक (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन पर नलकूप लगाने को लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी आबकारी विभाग में सिपाही है, जिसकी तैनाती मेरठ में चल रही है।
विज्ञापन
हत्यारोपी शानेरजा।
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को शानेरजा आबादी के पास स्थित खेत में नलकूप लगवा रहा था। उक्त जमीन का बंटवारा नहीं होने और अपना हक भी जताते हुए इशाक अहमद ने नलकूप लगाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक विवाद इतना बढ़ा कि दोपहर बाद करीब चार बजे शानेरजा तमंचा निकाल लाया और गोली चला दी। गोली लगते ही इशाक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज बिजनौर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। उधर, गोली मारने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। शुरुआत में पुलिस भी उसकी बातों पर यकीन नहीं कर रही थी लेकिन कुछ ही देर में हत्या की सूचना पुख्ता हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया।
सुबह भी हुआ था नलकूप को लेकर झगड़ा
बताया गया कि बृहस्पतिवार की सुबह भी नलकूप को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। उस समय आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन शाम करीब चार बजे यह विवाद फिर से भड़क उठा और हिंसक रूप ले लिया।
बताया गया कि बृहस्पतिवार की सुबह भी नलकूप को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। उस समय आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन शाम करीब चार बजे यह विवाद फिर से भड़क उठा और हिंसक रूप ले लिया।
ये बोले एसपी
नलकूप लगाने को लेकर विवाद हुआ है। हत्यारोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- अभिषेक झा, एसपी, बिजनौर
ये भी देखें...
UP Board 10th 12th Result: हाईस्कूल में सृष्टि और इंटर में अक्षित ने किया बिजनौर टॉप, स्कूल व घरों में जश्न
नलकूप लगाने को लेकर विवाद हुआ है। हत्यारोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- अभिषेक झा, एसपी, बिजनौर
ये भी देखें...
UP Board 10th 12th Result: हाईस्कूल में सृष्टि और इंटर में अक्षित ने किया बिजनौर टॉप, स्कूल व घरों में जश्न