{"_id":"69ea143b080914cf58033816","slug":"up-board-10th-12th-result-bijnor-topped-by-srishti-in-high-school-and-akshit-in-intermediate-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board 10th 12th Result: हाईस्कूल में सृष्टि और इंटर में अक्षित ने किया बिजनौर टॉप, स्कूल व घरों में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 10th 12th Result: हाईस्कूल में सृष्टि और इंटर में अक्षित ने किया बिजनौर टॉप, स्कूल व घरों में जश्न
Thu, 23 Apr 2026 06:15 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:15 PM IST
सार
Bijnor News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में बिजनौर जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी स्कूलों में रिजल्ट अच्छा रहा। स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
टॉपर सृष्टि और अक्षित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में बिजनौर जिले के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल का कुल परिणाम 89.84 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 82.85 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए हैं। हाईस्कूल में सृष्टि और इंटर में अक्षित ने जिला टॉप किया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया गया। हाईस्कूल में राखी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज आसफाबाद चमन की छात्रा सृष्टि ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट में आरआर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज धामपुर के छात्र अक्षित चौहान ने 91.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
जिले के अन्य मेधावी छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों व घरों में खुशी का माहौल है और मिठाई बांटी जा रही है।
विज्ञापन
ये भी देखें...
UP Board 10th 12th Result: बागपत में जानवी जैन और तुषार बने 10वीं के टॉपर, 12वीं में अवि तोमर ने किया टॉप