फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Jodo Yatra Update: Congress State President Ajay Rai said Every section is troubled in UP

निशाने पर भाजपा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- हर वर्ग परेशान, यूपी जोड़ो यात्रा में साक्षी को लेकर कही बात

Sat, 23 Dec 2023 03:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Dec 2023 03:20 PM IST
सार

UP Jodo Yatra Update : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा को निशाने पर रखते हुए कहा कि करीब छह वर्ष से प्रदेश सरकार ने किसानों के गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोत्तरी नहीं है। किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
UP Jodo Yatra Update: Congress State President Ajay Rai said Every section is troubled in UP
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा बिजनौर जिले में पहुंच गई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। भाजपा को निशाने पर रखते हुए कहा कि करीब छह वर्ष से प्रदेश सरकार ने किसानों के गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोत्तरी नहीं है। किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा है। महंगाई तेजी से बढ़ रही है। युवा बेरोजगार हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस यूपी जोड़ो यात्रा के साथ मजबूती से सड़क पर उत्तरी है। 

विज्ञापन


ये बातें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर से चली है। हर जगह यात्रा को किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी सभी वर्गों का भरपूर समर्थन व सहयोग मिल रहा है। कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ यूपी में उतरी है। हर वर्ग कांग्रेस से जुड़ रहा है। 

विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष के निशाने पर भाजपा ही रही। कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के नलकूपों की बिजली फ्री करने की घोषणा थी। नौ माह बाद भी किसानों के यहां बिजली बिल आ रहे हैं। कहा कि भाजपा चुनाव में झूठे वायदे करके जनता को गुमराह करने का काम करती है। अब जनता उनके धोखे में नहीं आएगी। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा से प्रदेश में बड़ा परिवर्तन आएगा। 

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश व देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी व महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने बनारस के इंजीनियर युवा द्वारा ई-रिक्शा चलाने का उदाहरण देते हुए कह कि युवा क्या करें। पढ़-लिखकर युवा फार्म भरते-भरते थक गए, परेशान हो गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधामंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिक श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

विज्ञापन

सांसदों के निलंबन लोकतंत्र की हत्या - राय  
सांसदों के निलंबन के सवाल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सांसदों के निलंबन कर लोकतंत्र की हत्या है। इस कदम से जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। क्योंकि जनता ही सांसदों को चुनकर सदन में भेजती है। वह जनता की आवाज को वहां उठाते हैं।  

संसद पर हमले के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बेरोजगार युवाओं ने अपनी बात को कहने का रास्ता गलत चुना। उन्होंने संसद की सिक्योटी जरूर ब्रेक की, लेकिन वे पूरे देश में बेरोजगारी की ओर ध्यान आकर्षण करना चाहते थे। उन्हें वहां जनहानि नहीं करनी थी। प्रदेशाध्यक्ष ने हमले पर राहुल गांधी के बयान को सही बताया। 

यह भी पढ़ें: UP: जेल गया कमर अहमद काजमी, दुबई से जुड़े हैं तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुला हर राज

साक्षी मलिक का सबसे बड़ा अपमान  
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि साक्षी मलिक का सन्यास लेना सबसे बड़ा अपमान है। जाट समाज में पैदा हुई साक्षी मलिक ने खेलों में मेडल प्राप्त कर जाट समाज व हिंदुस्तान का नाम रोशन किया। आज किस परिस्थिति में सन्यास लिया यह सबसे बड़ा अपमान हुआ।

यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: ग्रामीण विकास के सच्चे पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह, पढ़िए उनके बारे में अनसुने किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed