फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: girl fell in love with her friend at workplace, got married, court left it to personal decision

UP: फैक्टरी में सहेली पर आया युवती का दिल, मंदिर में की शादी, कोर्ट ने निजी निर्णय पर छोड़ा तो किया ये काम

Thu, 18 Jan 2024 09:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Jan 2024 09:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो युवतियां एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। दोनों कुछ दिन पहले एकसाथ फरार हो गई थीं। पुलिस ने दोनों को लाकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए। कोर्ट ने दोनों को निजी निर्णय पर छोड़ा तो युवती ने बड़ा फैसला ले लिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
UP: girl fell in love with her friend at workplace, got married,  court left it to personal decision
एक-दूसरे के प्यार में डूबीं दो युवतियां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा में एक-दूसरे से प्यार के बाद शादी की जिद पर अड़ी दोनों सहेलियों को उनकी मर्जी पर छोड़ दिया है। इसके बाद दोनों युवतियां साथ चली गई हैं। दरअसल, पुलिस ने दोनों युवतियों को दो दिन पूर्व बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। 

विज्ञापन


दो सप्ताह पूर्व स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री अपनी सहेली काजल निवासी जिला मुरादाबाद के साथ अपना घर छोड़कर चली गई है। उसने पुलिस से अपनी पुत्री को सकुशल बरामद करने की मांग की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार दिन पूर्व मुरादाबाद निवासी युवती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार की सुबह दोनों युवतियों को  बरामद कर लिया। थाने पहुंची दोनों युवतियां एक दूसरे से शादी की जिद पर अड़ गईं थीं। स्योहारा निवासी युवती के परिजनों ने अपनी पुत्री को काफी समझाने का प्रयास किया था लेकिन युवती नहीं मानी और मुरादाबाद निवासी सहेली के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई थी।

पुलिस और परिजनों ने दोनों को खूब समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों युवतियों ने किसी भी बात को मानने से इनकार कर दिया और समलैंगिक विवाह पर अड़ गईं थीं। पुलिस ने दोनों युवतियों को न्यायालय बिजनौर में पेश किया था। 

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद की रहने वाली युवती काजल दसवीं पास है, जबकि बिजनौर के स्योहारा की रहने वाली युवती प्रीति कक्षा आठ तक पढ़ी हुई है। दोनों काशीपुर की एक फैक्टरी में काम करती थीं। वहीं पर दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी और फिर प्यार में बदल गई।

बताया गया कि दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। इसके बाद दोनों साथ चली गई थीं और पति-पत्नी की तरह रहने लगीं। अब परिजनों के दबाव और पुलिस के लाने पर न्यायालय में बयान कराए गए। जहां कोर्ट ने उन्हें उनके निर्णय पर छोड़ दिया।

विज्ञापन

स्योहारा निवासी युवती ने गुरुवार को न्यायालय में अपने को बालिग बताते हुए अपनी सहेली के साथ रहने की बात कही। मजिस्ट्रेट ने युवती के बयान के बाद उसे कहीं भी रहने की इजाजत दी, जिसके बाद दोनों युवतियां खुशी-खुशी एकसाथ चली गईं।
 
दोनों युवतियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। युवती के बयान के बाद न्यायालय ने युवती को उसी की मर्जी पर छोड़ दिया था। युवती अपनी सहेली के साथ चली गई है। -धर्मेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक स्योहारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed