फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Four people died tragically, three injured in two road accidents in Bijnor

यूपी: बिजनौर में दो सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत, तीन हुए घायल, सीएम योगी ने जताया दुख

Thu, 28 Sep 2023 07:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Sep 2023 07:08 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में आज हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
UP: Four people died tragically, three injured in two road accidents in Bijnor
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


एक हादसा बिजनौर मंडावर रोड पर हुआ यहां एक ट्रक ने रात में करीब ढाई बजे बोलेरो में टक्कर मार दी। जिसमें बोलोरो में सवार धनपाल(55) पुत्र रतिराम यादव निवासी तालीब रोजी पोस्ट दातागंज बदायूं और प्रेमपाल(54) पुत्र सरकार निवासी दूचरी पोस्ट हजरत बदायूं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय बहादुर पुत्र जोहरी निवासी कलाकंद हजरतपुर बदायूं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

इस हादसे में तीन अन्य लोग बबलू पुत्र श्रीपाल पुष्पेंद्र पुत्र रघुवीर और आमोद पुत्र रामस्वरूप घायल हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बोलेरो सवार लोग बदायूं के रहने वाले हैं जोकि हरिद्वार जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरा हादसा बिजनौर बैराज मार्ग पर गैस एजेंसी के सामने हुआ हुआ, यहां ट्रक खड़ा करके सड़क पार कर रहे ट्रक के ड्राइवर राम आसरे पुत्र धर्मवीर निवासी रामपुर पोस्ट ब्रह्मपुर जनपद बलिया को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। बताया गया कि ट्रक ड्राइवर ट्रक को खड़ा करने के बाद चाय पीने जा रहा था।

विज्ञापन

सीएम योगी ने जताया दुख
बिजनौर में हुए सड़क हादसे में बदायूं के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। जिनकी हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में हुई मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों की आत्म शांति के लिए कामना की। वहीं, शोक में डूबे परिवारों के लिए संवेदना जाहिर की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार कराने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें कि बिजनौर में एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर हादसे हुए। एक हादसे में बदायूं के तीन लोगों की जान चली गई, दूसरे हादसे में बलिया के रहने वाले एक ट्रक चालक को किसी वाहन ने कुचल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed