फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Fire breaks out in a sleeper coach of the Shaheed Express; panic ensues among passengers

यूपी: शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, बिजनौर में रोकी ट्रेन

Sat, 24 Oct 2026 12:09 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 24 Oct 2026 12:09 AM IST
सार

Bijnor News: नगीना रेलवे स्टेशन से पहले कोतवाली  रेलवे फाटक पर ट्रेन रोक दी गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चार्जिंग पॉइंट में चिंगारी निकलने से आग लगने की आशंका है। 

विज्ञापन
UP: Fire breaks out in a sleeper coach of the Shaheed Express; panic ensues among passengers
ट्रेन से उतरे यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे की है। नगीना रेलवे स्टेशन से पहले कोतवाली  रेलवे फाटक के पास ट्रेन के कोच से धुआं उठता देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एस-6 कोच को पूरी तरह खाली करा लिया गया।

विज्ञापन




शुक्रवार को शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में दहशत फैल गई। कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवा दिया। इसके बाद कोच में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। देखते ही देखते पूरे कोच में धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में भगदड़ जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन


यात्रियों का दावा है कि कोच में लगे अग्निशमन उपकरण जरूरत पड़ने पर नहीं खुल पाए। ऐसे में आग बुझाने को लेकर परेशानी हुई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रेन रेलवे फाटक पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि कोच में लगे चार्जिंग पॉइंट से चिंगारी निकलने के कारण आग लगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि ट्रेन के कोच में आग लगने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने तक दमकल कर्मी आग पर काबू पा चुके थे। घटना के बाद यात्रियों में आगे की यात्रा को लेकर चिंता बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed