फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Election 2022: Union Minister Nitin Gadkari said - the distance of Delhi Dehradun will be decided in just two hours

यूपी चुनाव 2022: नितिन गडकरी बोले-केवल दो घंटे में तय होगी दिल्ली-देहरादून की दूरी, एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां

Sun, 19 Dec 2021 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Dec 2021 04:56 PM IST
सार

मुख्य अतिथि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जनता है, इसलिए इस बार सरकार को चुनने का काम भी जनता को ही करना है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Union Minister Nitin Gadkari said - the distance of Delhi Dehradun will be decided in just two hours
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को बिजनौर के चांदपुर पहुंचे। नितिन गडकरी ने कहा कि अगले वर्षों में किसान ऊर्जादाता बनेगा। कहा कि गन्ने से बने इथेनॉल से गाड़ियां चलेंगी। गाड़ियों के इंजनों में बदलाव किया जा रहा है। ये इंजन 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलेंगे। चावल से भी एथेनॉल बनाया जाएगा। सौ प्रतिशत एथेनॉल के पंप भी लगाए जाएंगे। मुख्य सभा का आयोजन चांदपुर के गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहे।

विज्ञापन


सड़क परिवहन केंद्रीय मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज जन विश्वास यात्रा के शुभारंभ में मैं बिजनौर जिले के चांदपुर पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार इस पवित्र धरती पर आया हूं और इस धरती का इतिहास महाभारत से जुड़ा हुआ है। कहा कि इस धरती को हम महात्मा विदुर जी की धरती के नाम से भी जानते हैं। 
विज्ञापन


महात्मा विदुर जी की पावन भूमि में, जिन्होंने हाथों में न्याय के लिए, एकता के लिए नैतिकता के लिए पूरे ऐसे मापदंड प्रस्तावित किए थे जो हजारों सालों के बाद भी हम महात्मा विदुर को भूल नहीं सकते। महाभारत ऐसा ग्रंथ और हमारी सामाजिक व्यवस्था को बताता है जिस भूमि पर महात्मा विदुर ने अपने जीवन की शुरुआत कि आज मुझे वहां की जनता का दर्शन करने का पहली बार मौका मिला है। मैं जनता का हाथ जोड़कर अभिनंदन करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार तो स्वयं जनता है
कहा कि अभी चुनाव के महाभारत की शुरुआत होने वाली है। महाभारत में हमको एक बात सिखाई है कि हमें सत्य के साथ जाना है या असत्य के साथ जाना। हमें नैतिकता के साथ जुड़ना है या अनैतिकता के साथ जाना है। आपको देश समाज और कल्याण के नाम पर जाना है या गुंडागर्दी व नाश के मार्ग पर जाना है। सरकार जनता है, इसलिए इस बार सरकार को चुनने का काम भी जनता को ही करना है। विजय जब जब होती है, तब सत्य की विजय होती है। हमारा देश धनवान है लेकिन जनता गरीब है।

पहले सड़क में होते थे गड्ढे :केंद्रीय मंत्री
सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में सड़क गड्ढे में होती थी और इस सरकार में सड़कों का कायाकल्प हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग एक स्टेट से दूसरे स्टेट को जोड़ना है। हमें जो यात्रा पहले 3 घंटे में करनी पड़ती थी वह यात्रा आज एक घंटे में पूरी हो रही है। आज जनता जब सड़क पर उतरती है तो सड़क पर चलने के दौरान वह पीछे हाथ लगा कर देखी है कि की पत्नी उनकी पीछे बैठी है या सड़क पर गिर गई है। 

हम दिल्ली से देहरादून नया रास्ता बना रहे अगले दो साल में आप दिल्ली से देहरादून केवल दो घंटे में पहुंच जाएंगे। दिल्ली से चंडीगढ़ दो घंटे में, दिल्ली से जयपुर दो घंटे में, दिल्ली से अमृतसर चार घंटे में, दिल्ली से कटरा छह घंटे में और दिल्ली से श्रीनगर केवल आठ घंटे में आप पहुंच जाएंगे। मुझे याद है कि हम दिल्ली-मेरठ हाईवे के पूजन के लिए आए थे। हमें साढ़े चार घंटे लग गए थे। दिल्ली में हमने विश्व में 16 लाइन का रोड बनाया है, जो दिल्ली से मेरठ 16 लेन का रोड कहीं बना है। आप दिल्ली से मेरठ केवल 45 मिनट में पहुचेंगे, मैं यहां आपको वचन देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed