फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Elder son died of heart attack after shocked by father death, last rites were performed in sad atmosphere

बुझ गए चिराग: घर से एक साथ उठीं बाप-बेटे की अर्थियां, बेहोश होकर गिरी पत्नी, मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

Wed, 09 Aug 2023 02:07 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Aug 2023 02:07 AM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। यहां एक गांव निवासी पिता-पुत्र की मौत से कोहराम मच गया। वहीं, दोनों की एक साथ अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
UP: Elder son died of heart attack after shocked by father death, last rites were performed in sad atmosphere
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक बहुत ही दुखद घटना हुई है। नगीना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बीमारी के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पिता की मौत के सदमे में हार्ट अटैक से जवान बेटे की भी जान चली गई।

विज्ञापन


वहीं, घर से पिता-पुत्र की एक साथ दो अर्थियां उठीं तो परिवार में कोहराम मच गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस घटना से पूरे गांव में शौक की लहर है।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रोशनपुर में सोमवार शाम को  60 वर्षीय ऋषिपाल सिंह की बीमारी के बाद मौत हो गई। वहीं, मंगलवार सुबह पिता की अर्थी का सामान लेने गए 30 वर्षीय राजू की सदमे में हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

बताया गया कि वह नगीना में एक दुकान पर पहुंचा तो दुकान खुली नहीं थी। वह दुकान खुलने के इंतजार में वहीं पर बैठ गया। इसी बीच राजू को पिता की मौत का ऐसा सदमा लगा कि उस वह गश खाकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजू की मौत का समाचार सुनते ही उसकी पत्नी भी बेहोश होकर गिर गई।

यह भी पढ़ें: परिवार पर टूटा कहर: पिता की अर्थी का सामान लेने गए जवान बेटे की सदमे में मौत, घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां

विज्ञापन

ऋषि पाल पहले टेलर का काम करते थे, लेकिन काफी समय से बीमार चल रहे थे। जबकि उनका बेटा राजू बाहर मजदूरी करता था। वह पिता के बीमार होने के चलते ही गांव आया हुआ था। मंगलवार की दोपहर दोनों शवों का हरिद्वार गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Shamli:  किशोर की हत्या में बड़ा खुलासा, कुकर्म के बाद गला दबाकर दी थी मौत, पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed