{"_id":"66d549a9d440a9919f043c92","slug":"up-dead-body-of-a-female-leopard-found-lying-on-the-roadside-in-bijnor-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनाैर में सड़क किनारे पड़ा मिला मादा गुलदार शव, देखने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनाैर में सड़क किनारे पड़ा मिला मादा गुलदार शव, देखने के लिए उमड़ी भीड़
Mon, 02 Sep 2024 10:46 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:46 AM IST
सार
बिजनाैर में गुलदार के शव पड़े होने की सूचना मिली ग्रामीण मौके पर पहुंच गए । उधर सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गुलदार के शरीर पर चोट के निशान है। प्रथम दृष्टि वन विभाग गुलदार की मौत दुर्घटना में होना मान रहा है।
विज्ञापन
गुलदार का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनाैर के गजरौला शिव में सोमवार को एक गुलदार मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। गुलदार के मृत पड़े होने की खबर गांव में आज की तरह फैल गई। खबर मिलते ही गांव के लोग गुलदार को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार के शव को उठाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
सोमवार को बिजनौर-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर सवेरे लगभग सात बजे मदसूदनपुर नंद उर्फ झलरा के सामने रोड किनारे एक मादा गुलदार का शव पड़ा मिला। जैसे ही गुलदार के शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों को लगी गुलदार को देखने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP News Live: बागपत में थाने में रखे पटाखों में विस्फोट, गिरी दीवार, बिजनाैर में गुलदार का शव मिला
विज्ञापन
मार्ग पर आने जाने वाले राहगीर भी अपने-अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर गुलदार को देखने लगे। गांव के प्रधान गुलशेर ने गुलदार क शव सड़क किनारे पड़े होने की जानकारी वन विभाग को दी।
मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी शव को उठाकर अपने साथ ले गए। बताया गया कि किसी वाहन की टक्कर लगने से गुलदार की मौत हुई है । शव जगह-जगह घिसने व चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन