फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime News: Three members of a family consumed poison after boyfriend-girlfriend ran away in Bijnor

खौफनाक: युवती को भगा ले गया युवक, लड़के के पिता, मां और बहन ने खाया जहर, हालत गंभीर

Thu, 10 Jun 2021 12:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Jun 2021 12:44 PM IST
सार

बिजनौर के एक गांव में बुधवार को एक बड़ी वारदात हो गई। युवक-युवती के भाग जाने के बाद लड़के के पिता, मां और बहन ने जहर खा लिया। इससे गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
UP Crime News: Three members of a family consumed poison after boyfriend-girlfriend ran away in Bijnor
अस्पताल में भर्ती मां-बेटी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में एक युवक और एक युवती गायब हो गए। युवती के परिजनों ने युवक पर उनकी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस के आने और लोक लिहाज के डर से युवक के पिता, मां और बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नारायणपुर में तीन दिन पहले एक युवक गायब हो गया। दूसरे गांव के एक पक्ष ने उस युवक पर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद पुलिस गांव में आई थी और युवक के घर भी गई थी। वहीं गुरुवार को युवक के पिता, मां और बहन ने संदिग्ध परिस्थितयों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।  
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि तीनों पुलिस के आने और लोक लिहाज को लेकर परेशान थे। वहीं जब पुलिस को घटना का पता चला तो हड़कंप मच गया और तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंडावर कोतवाल मनोज कुमार का कहना है कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले व्यक्ति का लड़का दूसरे गांव की एक लड़की को भगा ले गया था। युवती पक्ष ने युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि पुलिस अभी आरोपी पक्ष के घर नहीं गई है। जहर क्यों खाया, किस परिस्थितियों में खाया, इसका पता कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed