{"_id":"61d471b285d6fb522568a808","slug":"up-crime-news-ma-student-was-sexually-assaulted-by-two-youths-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में खौफनाक वारदात: एमए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, मजार पर चादर चढ़ाने गई थी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में खौफनाक वारदात: एमए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, मजार पर चादर चढ़ाने गई थी छात्रा
Tue, 04 Jan 2022 09:41 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:41 PM IST
सार
बिजनौर में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। मजार पर चादर चढ़ाने गई एमए की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बिजनौर जनपद के नगीना में दोस्त के संग मजार पर चादर चढ़ाकर लौट रही एमए की छात्रा से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा के दोस्त को बेल्ट से बांधकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने दोस्त पर भी कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तहरीर में कहा कि तीन जनवरी को वह अपने दोस्त मोनिश के साथ बाइक पर बैठकर ग्राम पुरैनी में स्थित मजार पर चादर चढ़ाने गई थी। शाम करीब चार बजे वहां से लौटते वक्त पुरैनी रेलवे लाइन किनारे गांव के दो लड़के मिले। उन्होंने मोटरसाइकिल रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने मोनिश को गन्ने व बेल्ट से पीटा और फिर बांध दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी जबरदस्ती उसे गन्ने के खेत में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
छात्रा ने तहरीर में मोनिश पर भी आरोप लगाया है कि इस वारदात में वह भी बराबर का दोषी है। पीड़िता का आरोप है कि मोनिश पहले भी कई बार उसे यहां लाकर उसके साथ बलात्कार कर चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों ग्राम पुरैनी निवासी उमेर, इजहार व नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जफरपुर निवासी मोनिश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि इजहार व मोनिश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उमेर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।