बिजनौर के नगीना में एमएम इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र रोहित कुमार की हत्या में उसका घनिष्ठ मित्र जुनैद ही एकमात्र कातिल निकला है। पुलिस ने हत्यारे छात्र जुनैद को गिरफ्तार कर धामपुर पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने बताया कि नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम काजीवाला निवासी रोहित कुमार की गुरुवार की शाम को धामपुर क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इससे हत्या का खुलासा होने में पूरी मदद मिली।
2 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दोपहर करीब एक बजे के आसपास एक मोटरसाइकिल पर रोहित पीछे बैठा हुआ, जबकि उसका दोस्त जुनैद बाइक चलाता हुआ नजर आया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी छात्र जुनैद को रात में ही गिरफ्तार कर धामपुर पुलिस को सौंप दिया गया था।
3 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
सीओ ने बताया कि आरोपी छात्र जुनैद ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया कि उसने नगीना के कालाखेड़ी में स्थित एक शराब की दुकान से छह पव्वे खरीदें। इसके बाद मोटरसाइकिल पर अपने साथी छात्र रोहित को लेकर धामपुर की दिशा की तरफ एक बाग में चला गया। उसने बताया कि पांच पव्वे रोहित को पिलाएं, जबकि एक पव्वा खुद पीने के बाद चाकू से रोहित की गला काटकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड
4 of 5
बिजनौर में किशोर की हत्या।
- फोटो : amar ujala
आरोपी छात्र जुनैद ने पुलिस को बताया कि मृतक छात्र रोहित उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। सबसे अहम बात यह है कि जिसने जुनैद को रोहित की हत्या करने के लिए उकसाया। रोहित अक्सर जुनैद को साला कहकर बुलाता करता था। इससे वह अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा था। इसके बाद उसने रोहित की हत्या करने का प्लान बनाया।
5 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी छात्र जुनैद के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल व मृतक छात्र का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। उनका कहना है कि आरोपी छात्र जुनैद नगर के मोहल्ला मनिहारी सराय का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार