फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Clash between police and villagers in Bijnor, more than six injured, houses locked, animals suffering

UP: बिजनौर में पुलिस व ग्रामीणों के बीच संघर्ष, छह से ज्यादा घायल, घरों पर लटके ताले, पशु तड़प रहे भूखे-प्यासे

Thu, 17 Apr 2025 05:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 17 Apr 2025 05:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक गांव में ग्रामीणों व पुलिस के बीच संघर्ष हो गया। घटना में चार पुलिसकर्मी व अन्य ग्रामीण घायल हुए हैं। बताया कि गांव में लोगों ने घर खाली करने शुरू कर दिए हैं। घरों पर ताले लटके हैं तो वहीं पशु भूखे प्यासे तड़प रहे हैं। इस संघर्ष की वजह क्या थी पढ़ें विस्तार से।

विज्ञापन
UP: Clash between police and villagers in Bijnor, more than six injured, houses locked, animals suffering
घटना के बाद गांव में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जलीलपुर क्षेत्र में थाना चांदपुर के गांव सुजातपुर खादर में बीता रात्री पुलिस व ग्रामीणों संघर्ष हो गया। अब तक चार पुलिस कर्मियों व आधा दर्जन से अधिक महिला पुरूषों के घायल होने की जानकारी मिली हैं।

विज्ञापन


पुलिस व ग्रामीणों के आधा दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। गांव में सन्नाटा हैं। गांव कुछ बजुर्ग महिलाएं व बच्चें ही देखने को मिले। घर खाली पड़े हैं। कुछ घरों पर ताले लटके हैं, वहीं कुछ घरों पर बिना ताला लगाएं ही ग्रामीण घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कातिल पत्नी का कबूलनामा: हमें मारना चाहते थे, हमने उन्हें ही मार दिया! पति की हत्या का रविता को नहीं पछतावा

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सुजातपुर खादर निवासी सजातीय युवक-युवती कुछ दिन पहलें घर से चले गए थे। तब से ही गांव छोटी-मोटी मारपीट हो रहीं थी। धीरे-धीरे गांव में तनाव बढ़ता गया। युवती द्वारा लड़के के पक्ष में बयान देने के बाद गांव और तनाव बढ़ गया। 

बुधवार को देर शाम गांव में लोगों के जमा होने की सूचना पर पहुंची पांडवनगर पुलिस चौकी की टीम व ग्रामीणों में मारपीट होने की जानकारी मिली। मारपीट में अब तक चार पुलिस कर्मियों के घायल होने की जानकारी मिली हैं।  

रात्रि में भारी पुलिस बल ने गांव में घुसकर मारपीट करने वालों धरपकड़ शुरू की। पांच ग्रामीण हिरासत में बताए जा रहे हैं। रात्रि में ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भी गांव का दौरा किया। 

वहीं गांव में मिले बच्चों ने घरों के टूटे दरवाजे, बाइक व अन्य सामन दिखाया। बच्चों के अनुसार छह से ज्यादा महिला-पुरुष घायल हैं। गांव में मौजूद बच्चें, बजुर्ग महिलाएं भूखे तड़प रहे हैं। मवेशी भूखे-प्यासे बंधे परेशान हाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed