फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Board will open website for two days for name modification of students

यूपी बोर्ड छात्रों के नाम संशोधन के लिए दो दिन खुलेगी वेबसाइट

Fri, 11 Jun 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
UP Board will open website for two days for name modification of students
यूपी बोर्ड छात्रों के नाम संशोधन के लिए दो दिन खुलेगी वेबसाइट
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के छात्र अपने व माता-पिता के नाम की स्पेलिंग गलती सुधार सकेंगे। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट केवल दो दिन खुली रहेगी। छात्र संशोधन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करें।

जिले में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में 51560 तथा इंटर के 44171 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। बोर्ड ने वर्ष 2021 की परीक्षा से छात्र छात्राओं के नाम, पिता व माता के नाम प्रथम बार परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए थे। बोर्ड के सामने नाम में गलती की शिकायत आई। बोर्ड ने छात्रों को नाम की गलती सुधारने का मौका दिया है। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार विद्यालय के अभिलेखानुसार जैसे प्रवेश आवेदन पत्र, छात्र पंजिका, के आधार पर नाम की वर्तनी अर्थात स्पेलिंग अंग्रेजी व हिंदी दोनों में ठीक हो सकती है। बताया कि नाम में कोई परिवर्तन नहीं होगा। बोर्ड की वेबसाइट 14 जून व 15 जून को खुली रहेगी। नाम संशोधन का आखिरी मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed