फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Board: Marks improvement exam will be held at 11 centers in the district

यूपी बोर्ड : जिले में 11 केंद्रों पर होगी अंक सुधार परीक्षा

Wed, 08 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Marks improvement exam will be held at 11 centers in the district
यूपी बोर्ड : जिले में 11 केंद्रों पर होगी अंक सुधार परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की अंक सुधार परीक्षा 11 केंद्रों पर होगी। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर के 1334 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शासन के निर्देशानुसार हर ब्लॉक में एक केंद्र है। आरएचएस इंटर कॉलेज हल्दौर परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
शासन ने वर्ष 2021 की परीक्षा में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के लिए अंक सुधार परीक्षा आयोजित की है। अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए जिले के 387 विद्यालयों के हाईस्कूल के 742 तथा इंटर परीक्षा के लिए 592 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस प्रकार कुल 1334 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है। बोर्ड ने अंक सुधार परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होकर अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक चलेगी। शासन ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए मानक तय किए थे। जिले में 11 केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर परीक्षा के लिए हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों की संख्या तय कर दी गई है। आरएचएस इंटर कॉलेज हल्दौर परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक 318 तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किरतपुर में सबसे कम 60 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

ये है परीक्षा केंद्र व परीक्षार्थी संख्या
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किरतपुर 60, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर 136, राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद 318, दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज नगीना 89, कन्या इंटर कॉलेज धामपुर 59, बिड़ला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज स्योहारा 57, खालसा इंटर कॉलेज नूरपुर 99, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर 128, आरएचएस इंटर कॉलेज हल्दौर 213, एचएमआई इंटर कॉलेज नहटौर 99, तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अफजलगढ़ 76 परीक्षार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed