फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP board high school and inter compartment exam three

हाईस्कूल व इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्टूबर को

Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
UP board high school and inter compartment exam three
बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को होगी। शासन ने कोरोना प्रकोप के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। जिले के विद्यालयों के करीब एक हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

इंटर के छात्र पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। जिले में 664 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा 168 छात्र देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस बार जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर को केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज तथा इंटर की परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व आरजेपी पर होगी। केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कक्ष सैनिटाइज होंगे। बिना थर्मल स्क्रीनिंग के प्रवेश नहीं मिलेगा। कक्षों में छात्रों को बैठाने में दो-दो गज की दूरी रखी जाए।
विज्ञापन

प्रवेशपत्र का वितरण शुरू
बिजनौर। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र संबंधित केंद्रों को भेज दिए गए हैं। 24 सितंबर से वितरण शुरू हो जाएगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रधानाचार्या निर्मला शर्मा ने बताया कि इंटर के अनुक्रमांक 583171 से 599022 तक के छात्र कॉलेज से प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed