{"_id":"63b715e8bedf4371bf5fee97","slug":"up-board-exam-syllabus-will-remain-30-percent-cut-this-time-also-bijnor-news-mrt620697794","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूपी बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम इस बार भी रहेगी 30 फीसदी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूपी बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम इस बार भी रहेगी 30 फीसदी कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में पाठ्यक्रम में कटौती को लेकर स्थिति साफ हो गई है। परीक्षा के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती रहेगी। विद्यालय बोर्ड से जारी मॉडल पेपर के अनुसार विद्यार्थियों की तैयारी कराएं।
यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। परीक्षा फरवरी माह के आखिर में शुरू हो सकती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार परीक्षा की डेट शीट को शासन स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया गया कि परीक्षा में विषयों के पाठ्यक्रम में कटौती को लेकर भी स्थिति स्पष्ट है।
राजकीय इंटर कालेज के शिक्षक अमित कुमार शर्मा, आरजेपी इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य गयूर आसिफ, गणित प्रवक्ता सुधांशु वत्स, रसायन विज्ञान के अतुल रस्तोगी के अनुसार बोर्ड ने कोरोना काल में पाठ्यक्रम में कटौती की थी, अब स्थिति सामान्य है। इसलिए कुछ विद्यार्थियों में पाठ्यक्रम में कटौती को लेकर असमंजस की स्थिति की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
बताया कि हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में विषयों के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत कटौती वर्ष 2023 की परीक्षा में भी रहेगी। बोर्ड से विद्यालयों को कोर्स में कटौती के निर्देश प्राप्त हो गए हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को कोर्स में कटौती से अपडेट कर दे। जिससे विद्यार्थी कटौती के बाद अवशेष चैप्टर्स में ही परीक्षा की तैयारी करें।
माडल पेपर जारी
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए विभिन्न विषयों के माडल पेपर जारी किए हैं। माडल पेपर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड है। विद्यार्थी माडल पेपर के अनुसार तैयारी करें। इससे विद्यार्थियों को विषयों के पेपर्स के प्रारूप का भी पता चल जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए डीआईओएस कार्यालय में संपर्क करें।