फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP board exam started, 3920 candidates remained absent on the first day

Bijnor News: यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 3920 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Thu, 22 Feb 2024 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
UP board exam started, 3920 candidates remained absent on the first day
पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी और दूसरी पाली इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी का पेपर हुआ
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने जीजीआईसी और केपीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा बृहस्पतिवार को कड़ी चौकसी में नकलविहीन परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी और दूसरी पाली इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी का पेपर हुआ। दोनों पाली में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।

यूपी बोर्ड परीक्षा 124 केंद्रों पर शुरू हुई। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व एसपी नीरज कुमार जादौन ने जीजीआईसी और केपीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम देखा। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा कक्षों की व्यवस्था को परखा। अभिलेखों का निरीक्षण किया। सभी कुछ सही मिला। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खोले गएप्रश्नपत्र
स्ट्रांग रूम खुलने के समय व प्रश्नपत्रों के पैकेट खोलने पर विशेष निगाह रखी गई। प्रश्नपत्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खोले गए। छह सचल दलों ने सुबह ही आवंटित क्षेत्रों की कमान संभाल ली थी। उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों के सिलिंग और पैकिंग पर निगाह रहीं। जिला कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों से लगातार निगरानी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों पालियों में संपन्न हुई परीक्षा
पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी का पेपर था। परीक्षा में 49362 संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थी पंजीकृत थे। 46980 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 2382 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में इंटर सैन्य विज्ञान के पेपर में 157 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 142 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 15 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहली पाली में हाईस्कूल व इंटर में मिलाकर कुल 2397 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी का पेपर था। हिंदी में 14080 पंजीकृत परीक्षार्थी में 13376 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 704 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। सामान्य हिंदी में 25695 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 24892 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। 803 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल वाणिज्य में पंजीकृत 623 परीक्षार्थियों में 607 ने परीक्षा दी तथा 16 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दूसरी पाली में1523 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। पहले दिन दोनों पाली में मिलाकर परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या कुल संख्या 3920 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed