{"_id":"6182d1b269f96a52ea199415","slug":"up-board-class-9-exam-pattern-changed-bijnor-news-mrt5635252103","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की कक्षा नौ की परीक्षा का पैटर्न बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की कक्षा नौ की परीक्षा का पैटर्न बदला
विज्ञापन
UP Board class 9 exam pattern changed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की कक्षा नौ की परीक्षा का पैटर्न बदला
बिजनौर। यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ की परीक्षा का पैटर्न पूरी तरह बदल दिया है। नये प्रारूप में लिखित परीक्षा के अंक दो भागों में विभाजित करके अंकों का निर्धारण किया गया है। पहले भाग में बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे। जिनका जवाब छात्रों को ओएमआर सीट पर देना होगा।
बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा नौ का प्रत्येक पेपर 70 अंक का है। इसमें से 30 प्रतिशत अंक अर्थात 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। खास बात यह है कि छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब ओएमआर सीट पर देने हैं। ओएमआर सीट का प्रारूप कालेजों को भेज दिया गया है।
पेपर के बाकी 70 प्रतिशत अंक अर्थात 50 अंक वर्णनात्मक होंगे। इस भाग के सवाल उच्चत्तर चिंतन कौशल से संबंधित होंगे। बोर्ड ने परीक्षा में रटाऊ नीति को समाप्त करने का प्रयास किया है। बताया कि छात्रों का पूरे शैक्षिक सत्र में 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
परीक्षा का अकादमिक कैलेंडर जारी
बोर्ड ने परीक्षा में बदलाव के कारण परीक्षा का नया कैलेंडर जारी किया है। अब छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगी। विद्यालयों को छात्रों के प्राप्तांक दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं। इसी के साथ हाईस्कूल व इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा फरवरी में होगी। प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक फरवरी के तीसरे सप्ताह तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं।