फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Assembly Election 2022: BSP has declared former MLA Ruchi Veera as its candidate for Bijnor seat

मिशन 2022: बसपा ने बिजनौर सीट पर पूर्व विधायक रूचि वीरा को बनाया प्रत्याशी, जनता के लिए किए बड़े वादे

Wed, 10 Nov 2021 06:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Nov 2021 06:21 PM IST
सार

बिजनौर जिले में पूर्व विधायक रूचि वीरा को बिजनौर सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए उन्होंने जनता के लिए बड़े-बड़े वादे किए हैं।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: BSP has declared former MLA Ruchi Veera as its candidate for Bijnor seat
बिजनौर: पूर्व विधायक रूचिवीरा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने पूर्व विधायक रूचि वीरा को बिजनौर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा प्रत्याशियों को जीताकर मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


बिजनौर के दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल (डीडीपीएस) में हुए कार्यक्रम में शमशुद्दीन राईन ने कहा कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संदेश देकर बिजनौर भेजा है। मायावती के निर्देश पर रूचि वीरा को प्रत्याशी बनाया गया है। कहा कि रूचि वीरा विधायक बनकर जनता की सेवा करेंगी। रूचि वीरा के विधायक बनने पर ही जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी। पूर्व विधायक रूचि वीरा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है और जनता को रोजगार नहीं मिल रहा है। जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार हो रहे हैं। इससे निजात पाने के लिए बसपा ही विकल्प है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा शासन काल में कानून व्यवस्था चाक चौबंद रहती है। कहा कि वे विधायक बनकर फिर से जनता की सेवा करेंगी।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed