फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP and Uttarakhand officials reached Nangal to resolve the dispute

विवाद सुलझाने नांगल पहुंचे यूपी और उत्तराखंड के अधिकारी

Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
UP and Uttarakhand officials reached Nangal to resolve the dispute
नांगलसोती के खादर क्षेत्र जमीनी विवाद की जानकारी लेते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
विवाद सुलझाने नांगल पहुंचे यूपी और उत्तराखंड के अधिकारी
विज्ञापन

नांगलसोती। गंगा-खादर क्षेत्र में यूपी और उत्तराखंड के लोगों के बीच जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए यूपी और उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारी नांगलसोती पहुंचे और जल्द ही भूमि की नापतौल शुरू कराने की बात कही।

नांगलसोती के गंगा-खादर क्षेत्र में यूपी और उत्तराखंड के लोगों के बीच 28 नवंबर को मारपीट हुई थी, जिसमें नांगलसोती के किसान ज्ञान सिंह और हुकम सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। पीड़ितों की तहरीर पर नांगलसोती पुलिस ने उत्तराखंड के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यूपी और उत्तराखंड के लोगों के बीच जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को शासन स्तर से दोनों प्रदेशों के प्रशासनिक अधिकारी नांगल के खादर क्षेत्र पहुंचे। उत्तराखंड के लक्सर सीओ बहादुर सिंह चौहान, एसडीएम वैभव गुप्ता, लक्सर थाना प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट, कानूनगो सुधीर रावत, लेखपाल दीपक कुमार और यूपी के नजीबाबाद सीओ गजेंद्र पाल सिंह, एसडीएम मनोज कुमार, कानूनगो नरेंद्र कुमार, लेखपाल विनीत, पंकज, ललित कुमार आदि ने नांगलसोती थाने में बैठक की। प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द ही भूमि की नापतौल शुरू कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed