फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: An elderly Jasveer shot dead in Bijnor, he used to work as a motor mechanic

बिजनौर में वारदात: अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बाइक से घर लौट रहा था जसवीर, मोटर मैकेनिक का करता था काम

Tue, 08 Aug 2023 12:04 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Aug 2023 12:04 AM IST
सार

Murder in Bijnor : बिजनौर में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बाइक से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि वह मोटर मैकेनिक का काम करता था।

विज्ञापन
UP: An elderly Jasveer shot dead in Bijnor, he used to work as a motor mechanic
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में हीमपुर दीपा के नाईपुरा डेरा गांव में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा डेरा निवासी जसवीर (55) पुत्र निरंजन मोटर मैकेनिक का काम करता था। सोमवार को देर शाम वह क्षेत्र के गांव धीवरपुरा से बाइक द्वारा अपने घर को लौट रहा था, इसी बीच रास्ते मे मध्य गंगा नहर फेस-2 के पास किसी ने पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। 

विज्ञापन

गर्दन के पीछे लगी गोली
मृतक जसवीर पुत्र निरंजन (55) गांव नाईपुरा के डेरे का निवासी है, जो काफी समय से गांव धिमरपुरा मोटर बांधने का काम करता था। सोमवार की रात्रि बाइक से घर के लिए लौट रहा था।  जैसे ही वह घर के निकट मध्य गंगा नहर फेस-2 पहुंचा तो अज्ञात लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उसके गर्दन के पीछे लगी है।  

यह भी पढ़ें: Shamli News: पति ने पत्नी के सामने रखी ये मांग, पूरी नहीं करने पर विवाहिता को पीटा, सामने आया बड़ा सच

सूचना पर एसपी, एएसपी देहात, पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर, थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Bijnor: नरभक्षी गुलदार ने बकरी को मारकर खाया, लेकिन पकड़ में अब तक न आया, एक दर्जन गांवों पर अगले 48 घंटे भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed