फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP : A young man died in police custody in Bijnor district

UP: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 22 Nov 2023 12:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Nov 2023 12:23 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन
UP : A young man died in police custody in Bijnor district
युवक की मौत के बाद परिजनों से मिली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में पुलिस की कस्टडी में एक युवक की मौत होने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बता दें कि शाहलीपुर कोटरा के रहने वाले नीटू (35) पुत्र प्रताप सिंह की बढ़ापुर पुलिस की कस्टडी में मौत हो गई। नीटू के खिलाफ उसकी पत्नी सरिता ने मारपीट करने का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन

इसी रिपोर्ट के आधार पर बढ़ापुर पुलिस मंगलवार शाम को उसे गिरफ्तार कर थाने लाई थी। वहीं, थाने में ही उसकी हालत बिगड़ गई। बुधवार सुबह पांच बजे उसे नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार

इसके बाद सुबह सात बजे बढ़ापुर पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, उस समय वह नशे की हालत में था।

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी के न कांपे हाथ: छोटे भाई को दी ऐसी मौत, दहल उठा लोगों का दिल, बाथरूम में पड़ी मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed