बिजनौर में दर्दनाक दुर्घटना: हादसे में एक की मौत, 14 कांवड़िये घायल, गंभीर हालत में भेजा हायर सेंटर
Bijnor News: बिजनौर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। जिसमें एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि 14 कांवड़िये घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे बरेली के कांवड़ियों की गाड़ी बिजनौर के कोतवाली देहात में गौसपुर तिराहे के पास पलट गई। दुर्घटना में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि 14 कांवड़िये घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी नगीना में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत देखते हुए एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बरेली के थाना नवाबगंज के गांव कंडरा कोटी के लोग निजी गाड़ी से हरिद्वार जल लेने गए थे। जब वह हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी कोतवाली देहात में गौसपुर तिराहे के पास पलट गई।
यह भी पढ़ें: रुला देंगी तस्वीरें: नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, सदमे में परिजन
वहीं, मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी नगीना में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में अजय (15) पुत्र श्यामलाल, अरुण (12) पुत्र छत्रपाल, धर्मेंद्र (21) पुत्र श्यामलाल, बिट्टू (38), बबलू (19), रेणु देवी (35), सागर (15), मनोज, बाबू, विजय, गोपाल, गौरव आदि घायल हो गए। सभी को सीएचसी नगीना में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखते हुए बिट्टू को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट को लेकर सामने आया बड़ा सच, पाकिस्तान में बैठकर कर रहा ये हरकत, SP बोले- आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट