{"_id":"5ddacd028ebc3e5488136919","slug":"unusual-strike-started-at-soufatpur-power-plant-nazibabad-news-mrt4553301104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट व समस्याओं को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट व समस्याओं को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। भाकियू लोक शक्ति विद्युत अव्यवस्था के विरोध में सौफतपुर बिजली घर पर धरना दिया। बिजली अधिकारियों के न आने पर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह के नेतृत्व में किसान रविवार को सौफतपुर बिजली घर पहुंचे। किसानों ने सौफतपुर बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति बंद कराकर धरना दिया। धरनास्थल पर गजराज सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह ने बिजली संकट से कृषि व्यवस्था प्रभावित होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने भाकियू लोक शक्ति की ओर से सिंचाई व्यवस्था से जुड़े कृषि पोषण क्षेत्र को 10 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली देने, फुंके हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे के भीतर बदलने, जर्जर विद्युत लाइनों और खराब मीटरों को तत्काल बदलने की मांग की। किसानों ने एसडीओ और जेई को धरनास्थल पर बुलाया। एसडीओ के बीमार होने और जेई द्वारा पूर्व सूचना न होने से बाहर होने की बात कहने पर किसानों ने धरना अनिश्चितकाल में बदल दिया। गजराज सिंह के संचालन में आयोजित धरना सभा में किसानों ने प्रदेश सरकार पर किसानों की गन्ना भुगतान, बिजली संकट, खाद, बीज और बिजली की दरों में वृद्धि के प्रति उदासीन रवैया अपनाने पर रोष व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन में अरुण कुमार, अर्पण चौधरी, अजय पाल, अंबरीश कुमार, नफीस अहमद, नरेश कुमार, शेर अली, पीतम, सूरज राणा सहित अनेक किसान शामिल हुए।