फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Unknown pools of rivers are weighing on life

Bijnor News : जिंदगी पर भारी पड़ रहे नदियों के अनजाने कुंड, डेढ़ महीने में इतनी हो गईं मौतें

Fri, 09 Jun 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2023 12:33 AM IST
सार

UP News : बिजनौर जिले में पिछले डेढ़ माह में गंगा, रामगंगा समेत जिलेभर से होकर बह रही नदियों में डूबने से 15 मौत हुई हैं। इसमें अधिकांश मामलों में लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन
Unknown pools of rivers are weighing on life
गंग नहर में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले में एक के बाद एक नदियों में डूबने से लोगों की मौत हो रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। लोगों की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोग घाट पर नहीं, बल्कि जंगल क्षेत्र से होकर गुजर रही नदियों में नहा रहे हैं। पिछले डेढ़ महीने पर नजर डालें तो एक या दो नहीं, बल्कि 15 लोग नदियों में इसी तरह डूब चुके हैं। सबसे बड़ा कारण यह है कि जो लोग डूबे हैं, वह नदी की अनजानी जगह पर नहाने गए थे, वहां उम्मीद से गहरा पानी था, जिसमें वो डूब गए।

विज्ञापन


गर्मी शुरू हुई तो युवा मंडली पिकनिक मनाने निकल पड़ी। इस बार युवाओं में नदियों के किनारे पिकनिक और फिर वहां नहाने का चलन खतरनाक साबित हो रहा है। जिले में ही नहीं, बल्कि ऐसे लोग जिले से बाहर के क्षेत्र में भी घूमने जा रहे हैं और नदियों के अनजाने कुंड में फंस रहे हैं। पिछले डेढ़ माह में गंगा, रामगंगा समेत जिलेभर से होकर बह रही नदियों में डूबने से 15 मौत हुई हैं। इसमें अधिकांश मामलों में लापरवाही सामने आई है। लोग ऐसी जगहों पर नहा रहे थे, जहां उन्हें खुद नहीं पता था कि पानी कितना गहरा है। नदियों में बने कुंड में ये लोग ऐसे डूबे कि इनके साथ वाले इन्हें बचा नहीं पाए।
विज्ञापन


तैरना आता नहीं, फिर भी नदी में उतर गए
नदियों में डूबने के कारण जो मौत हुई हैं, उसमें एक और चौंकाने वाला तथ्य है। इनमें से अधिकांश लोग तैरना ही नहीं जानते थे। इसके बावजूद दोस्तों के कहने से नदी में नहाने उतर गए। गहरे पानी में पहुंचे तो डूबने लगे, लेकिन तैरना न आने के कारण न तो खुद को बचा पाए, न इनमें से कोई दूसरे की मदद कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों के आसपास वाले सभी इलाकों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को गहरे पानी में नहीं उतरने की अपील लगातार की जा रही है। नदियों के आसपास पुलिस को सख्त निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। जागरूकता के लिए एनाउंसमेंट भी कराए जा रहे हैं। यदि कोई घाट के अलावा नदियों में नहाता मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी

डेढ़ महीने में इनकी हुई मौत
- 30 अप्रैल को खो बैराज पर पोषक नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जिसका शव नौगांवा सादात नहर के पास से से चार मई को बरामद हुआ।
- तीन मई को नगीना के चार लोगों की कोटद्वार में आमसौड़-दुर्गादेवी के बीच खेह नदी में डूबने से मौत हो गई।
- चार मई को बिजनौर के बास्टा के तीन युवक हस्तिनापुर में भीमकुंड पुल के नीचे डूब गए।
- चार मई को खुराहेड़ी चंदक निवासी रियाज और अबुल नांग्लसोती के लालपुर सोजी रिश्तेदारी में गए थे, वहां गंगा में दोनों गंगा में डूब गए।
- नौ मई को बिजनौर के बेगावाला की रहने वाली एक लड़की गंगा पार करते हुए डूब गई।
-11 मई को अफजलगढ़ के गांव कुआंखेड़ा के पांच वर्षीय बालक की रामगंगा नदी में डूबकर मौत हो गई।
-12 मई को किरतपुर तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई।
-15 मई को शेरकोट के गांच भिक्कावाला निवासी हरदीप की पोषक नहर में डूबने से मौत हो गई।
-16 मई को मुजफ्फरनगर के गांव दतियाना के रहने वाले पांच दोस्त गंगा नदी पर पहुंचे। नहाते हुए एक युवक गंगा में डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed