फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Unknown person left the newborn girl in the tempo

नवजात कन्या को टेंपो में छोड़ गया अज्ञात व्यक्ति

Wed, 09 Mar 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Unknown person left the newborn girl in the tempo
इफ्तिखार उर्फ सोनू - फोटो : DHAMPUR
नवजात कन्या को टेंपो में छोड़ गया अज्ञात व्यक्ति
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार रात स्टेंड पर खड़े टेंपो में कोई व्यक्ति दुपट्टे में लपेट कर नवजात बच्ची को छोड़ कर चला गया। जैसे ही बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। भीड़ में से एक युवक उसे अपने घर ले गया। लेकिन बच्ची की चंद घंटों बाद ही मौत हो गई।

मंगलवार को एक ओर जहां विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा था। महिलाओं के सम्मान के लिए संकल्प लिए जा रहे थे। वहीं, कोई व्यक्ति शाम के समय एक नवजात बच्ची को दुपट्टे में लपेट कर स्टेंड पर खड़े एक टेंपो में छोड़ कर चला गया। लगभग आठ बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। इसी भीड़ में स्टेंड पर ही मैकेनिक का कार्य करने वाला मोहल्ला हकीमान निवासी इफ्तिखार उर्फ सोनू भी था। बच्ची को बिलखता देख सोनू स्वयं को रोक न सका और उसे अपने घर ले गया। उसके घर में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन रात्रि में किसी समय बच्ची की मौत हो गई। सोनू ने बुधवार को बच्ची को सुपुर्द ए खाक कर दिया। सोनू ने बताया कि उसके एक पुत्र है, वह बच्ची को अपनी पुत्री मानकर घर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed